बॉलीवुड

अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की जायदाद से बेदखल हो चुकी हैं सोनाक्षी सिन्हा, जानें इसकी वजह

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी है और उन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा बचपन से ही फिल्मी दुनिया से जुड़ी हुई है। वही उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं और उन्होंने करोड़ों की दौलत कमाई है।

sonakshi sinha

लेकिन हाल ही में खुलासा हुआ है कि बेशुमार दौलत के मालिक शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा को अपनी कमाई हुई दौलत में से एक भी रुपए नहीं देंगे। जी हां.. यह बात जानकर हर किसी को हैरानी जरूर हुई है लेकिन इसके पीछे कारण बताया जाता है। आइए जानते हैं शत्रुघ्न सिन्हा अपने बेटी सोनाक्षी को अपनी दौलत में से हिस्सा क्यों नहीं देंगे?

इतने करोड़ की दौलत के मालिक हैं शत्रुघ्न सिन्हा

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1969 में रिलीज हुई फिल्म ‘साजन’ में काम किया लेकिन उन्हें खास पहचान नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘खिलौना’ में काम किया और इस फिल्म के बाद वह काफी पॉपुलर हुए।

इस फिल्म के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में ऑफर हुई। वहीं बात की जाए शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति के बारे में तो वह करीब 2 अरब की संपत्ति के मालिक हैं।

sonakshi sinha

दरअसल साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान शत्रुघ्न ने हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया था। उन्होंने करीब 193 करोड़ की चल अचल संपत्ति बताई थी। ऐसे में अरबों रुपए होने के बाद भी शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को अपनी संपत्ति का हिस्सा नहीं बनाएंगे। यह खुद शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि वह अपनी बेटी को खुद की कमाई नहीं देंगे।

एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि, “मेरी जितनी भी कमाई हुई संपत्ति है उसमें मेरी बेटी सोनाक्षी को भविष्य में कुछ भी नहीं मिलने वाला।” इसके बाद शत्रुघ्न को लेकर कई तरह की बातें की गई थी।

sonakshi sinha

हालाँकि उनका कहना था कि, उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा पूरी तरह से सेल्फ डिपेंडेंट है। उन्होंने खुद की मेहनत और लगन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इतना ही नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा के पास खुद की करोड़ों की संपत्ति है और उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। यही वजह है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी को अपनी संपत्ति का हिस्सा देने से इनकार कर दिया है।

sonakshi sinha

सोनाक्षी का करियर

वहीं बात की जाए सोनाक्षी के करियर के बारे में तो उन्होंने फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आई थी और उनकी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद सोनाक्षी ने ‘दबंग 2’, ‘बुलेट राजा’, ‘रावडी राठौर’, ‘तेवर’, ‘हॉलीडे’, ‘कलंक’ ,’अकीरा’, ‘दबंग 3’, ‘मिशन मंगल’, और ‘खानदानी शफाखाना’ जैसी बड़ी फिल्मों में दिखाई दे चुकी है।

sonakshi sinha

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा फिल्म ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ में दिखाई दी थी। इस फिल्म सोनाक्षी सिन्हा ने कॉस्टयूम डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button