अध्यात्म

शनिदेव के दिल में रहती हैं ये राशियां, उल्टे पैर भाग जाती है गरीबी, मिलता है अमीर बनने का मौका

शनिदेव न्याय के देवता कहलाते हैं। वह सभी को उनके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। जिस शख्स पर शनि की बुरी नजर पड़ती है वह गरीबी, दुर्भाग्य और दुख का सामना करता है। वहीं जिनकी कुंडली में शनि मजबूत होते हैं उसे सुख, पैसा और अच्छी किस्मत मिलती है। फिर कुछ राशियां ऐसी भी है जो हमेशा शनिदेव की प्रिय रहती है। इनके ऊपर उनकी अच्छी दृष्टि सदैव बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं ये लकी रशियां कौन-कौन सी है।

तुला राशि

इस राशि के लोग मेहनत करने से नहीं घबराते हैं। यह हर काम पूरी ईमानदारी से करते हैं। इनका यह व्यवहार शनिदेव को रास आता है। वह इनके मेहनत के साथ अपने भाग्य का जादू चला देते हैं। इसलिए इन्हें हर काम में सफलता मिल जाती है। पैसों के मामले में भी इनके ऊपर शनिदेव की दृष्टि बनी रहती है। यह शनिदेव की कृपा से कंगाली और व्यर्थ के खर्चों से बच जाते हैं। इनकी आय अच्छी होती है। ये कभी भूखे नहीं मरते हैं। इनके लिए रोज शाम के समय शनि चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहता है।

मकर राशि

शनि मकर राशि का स्वामी ग्रह होता है। यही कारण है कि इनके ऊपर शनि की अच्छी दृष्टि बनी रहती है। इस राशि के लोग बड़े इंटेलिजेंट होते हैं। यह अपने दिमाग से किसी भी समस्या का समाधान खोज लेते हैं। वहीं दूसरों के प्रति इनका व्यवहार भी अच्छा होता है। शनिदेव इनकी यह खूबियां पसंद करते हैं। वह इनकी हर संभव मदद करते हैं। जॉब, बीजनेस, आर्थिक स्थिति, सुख-दुख हर जगह शनि की कृपा से इन्हें लाभ होता है। इस राशि के जातकों को पर्स में मोर पंख रखना चाहिए। इससे आप शनि ही नहीं बल्कि राहु-केतु की बुरी दृष्टि से भी बचे रहेंगे।

सिंह राशि

इस राशि के जातक दयालु होते हैं। ये दूसरों की मदद को हमेशा आगे आते हैं। इनसे गरीबों और जरूरतमंदों का दुख देखा नहीं जाता है। इनका दिल भी बहुत बड़ा होता है। इनकी इन्हीं खूबियों से शनिदेव इनका हमेशा साथ देते हैं। इनके साथ कुछ भी बुरा नहीं होने देते हैं। इन्हें इनके अच्छे कर्मों का फल जरूर मिलता है। इस राशि के जातकों को शनिवार के दिन किसी गरीब को भरपेट भोजन खिलाना चाहिए। वहीं शनिवार के दिन ओम प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे शनिदेव का प्रभाव और भी शुभ हो जाएगा।

कुंभ राशि

इस राशि के जातक सिंपल और शांत स्वभाव के होते हैं। इनमें ईमानदारी कूट-कूट कर भरी होती है। ये किसी के चेहरे पर उदासी नहीं देख सकते हैं। हमेशा एक पॉजिटिव एनर्जी फैलाते हैं। इस कारण शनिदेव भी इन्हें पसंद करते हैं। शनिदेव की कृपा से इनका भाग्य हमेशा साथ देता है। पैसों की कोई कमी नहीं होती है। सेहत भी लगभग अच्छी रहती है। इस राशि के जातक यदि शनिदेव के साथ-साथ उनके पिता सूर्यदेव की पूजा भी करें तो उन्हें बहुत लाभ होगा।

ऐसे बचे शनि की बुरी नजर से

जिन राशियों के नाम ऊपर नहीं है, वह शनि की बुरी नजर से बचने के लिए कुछ खास उपाय कर सकते हैं। जैसे ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का हर शनिवार जाप करना। शनिवार और मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करना। किसी को दुख और तकलीफ नहीं पहुंचाना। दान और धर्म करना। हमेशा ईमानदार रहना। कुल मिलाकर यदि आप पाने कर्म अच्छे रखोगे तो आपके साथ भी कुछ बुरा नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button