बॉलीवुड

शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस नीरू बाजवा की बहन रुबीना, गुरबख्श सिंह संग लिए फेरे : Photos

पंजाब इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नीरू बाजवा की बहन रूबीना बाजवा ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली है। बता दे उन्होंने 26 अक्टूबर को गुरुबख्श सिंह चहल के साथ शादी रचाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं।

rubina

वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि रूबीना बाजवा लाल जोड़े में बड़ी खूबसूरत लग रही है। उन्होंने अपनी शादी में लाल रंग का शरारा सूट पहना और हाथों में चूड़ा पहना हुआ है। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए डायमंड नथ पहनी हुई है जिसमें वह और भी हसीन भी लग रही है।

rubina

वहीं गुरबख्श सिंह दूल्हे की ड्रेस में काफी हैंडसम दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने व्हाइट एंड क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई है। साथ ही उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट व्हाइट रंग की पगड़ी पहनी हुई है और लाल रंग का दुपट्टा रखा हुआ है। ये जोड़ी एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। वहीं फैंस भी इस कपल को एक दूजे के साथ पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स कर शादी की बधाई दे रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neeru Bajwa (@neerubajwa)

बता दें, गुरबख्श सिंह ने भी शादी की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि, “आज की सुबह मेरी खूबसूरत दुल्हन रूबीना बाजवा के साथ..” बता दे रूबीना बाजवा भी अपनी बहन नीरू बाजवा की तरह एक मशहूर एक्ट्रेस है जिन्होंने फिल्म ‘तेरी मेरी गल बन गई’ में काम किया था। वह इस फिल्म में मशहूर गायक अखिल के साथ मुख्य किरदार में नजर आई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gurbaksh Singh Chahal (@gchahal)

बता दे नीरू और रूबीना जहां एक्टिंग में बड़ा मुकाम रखती है तो वहीं उनकी तीसरी बहन सबरीना मशहूर डिजाइनर है। इनके अलावा इनका एक भाई भी है जिसका नाम सोहेल है।

rubina

वहीं बात की जाए नीरू बाजवा के बारे में तो उनकी पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में रही है। बता दे नीरू बाजवा ने हैरी जंधावा से साल 2015 में शादी की थी जिसके बाद वह 3 बच्चों की मां बनी। साल 2015 में उन्हें बेटी हुई जिसके बाद उन्होंने साल 2020 में ट्विंस बेटियों को जन्म दिया। अब वह चौथी बार प्रेग्नेंट है। बता दें एक समय ऐसा भी था जब निरु को डॉकटर ने कह दिया था कि, वह मां नहीं बन सकती है।

rubina

बता दें, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी चौथी प्रेग्नेंसी की खबर खुद सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ शेयर की थी। एक्ट्रेस ने बताया था वह कि, फिल्म “चन्नो कमली यार दी” की शूटिंग के दौरान आठ महीने की गर्भवती थीं और “सरदार जी” की शूटिंग के दौरान तीन महीने की गर्भवती थीं।” गौरतलब है कि, एक्ट्रेस पंजाब की कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button