राशिफल

आज बन रहा शुक्ल योग के बाद ब्रह्म योग, जानिए किन राशि वालों को मिलेगी खुशियां और कौन होगा निराश

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक है ना होने के कारण बहुत सी विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर शुक्ल योग के बाद ब्रह्म योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ असर जरूर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं यह दोनों योग किन राशि वालों के जीवन में खुशियां लाएंगे और किनको निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं शुक्ल योग और ब्रह्म योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों का समय बेहद अच्छा रहेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी का ऑफर मिल सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। पारिवारिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। अगर साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करते हैं तो इसका लाभ होगा। गरीब-जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आपके द्वारा किए गए कामों में तरक्की हासिल होगी। कोई नया काम शुरू करने की प्लानिंग बना सकते हैं। धन प्राप्ति के मार्ग में उत्पन्न हो रही बाधा दूर होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का अंत होगा। आप अपने सपने साकार करने में सफल हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की तरफ से सुख की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि वाले लोगों का समय लाभदायक सिद्ध होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत रहेगी। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रही खटास दूर हो सकती है। आपके संबंधों में मधुरता आएगी। पुरानी निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का समय अच्छा रहेगा। भागीदारों की मदद से आपका मुनाफा बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय अच्छा नजर आ रहा है। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। सैलरी में इजाफा हो सकता है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी।

कुंभ राशि वाले लोग अपना जीवन हंसी-खुशी व्यतीत करेंगे। प्रेमियों के लिए समय बेहतरीन रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए काफी त्याग करने की आवश्यकता है। आमदनी के नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम को आसानी से पूरा करेंगे। आप अपने दुश्मनों पर हावी रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें जीत मिल सकती है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कामकाज के प्रति आपको धैर्य रखना होगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा। प्रेम संबंधों में निराशा का सामना करना पड़ेगा। अचानक व्यापारियों के खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए संभाल कर रहे हैं।

कर्क राशि वाले लोगों का मन रचनात्मक कार्यो में अधिक लगेगा। कामयाबी पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। आर्थिक स्थिति में काफी हद तक सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कन्या राशि वाले लोग अपने जीवन की परेशानियों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। घर के किसी सदस्य कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मत कीजिए क्योंकि आपकी छोटी सी लापरवाही आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। कार्य क्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा।

तुला राशि वाले लोग कठिन परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं। धन से जुड़े हुए मामलों में काफी समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति अनुकूल होगी। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय बिना सोचे समझे ना बोलें। अचानक किसी रिश्तेदार से दु:खद समाचार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध खराब हो सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों को पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। आप अपने हर कार्य को ध्यान पूर्वक कीजिए। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत बनेंगे। घरेलू कार्यों में आप थोड़ा व्यस्त हो सकते हैं। वाहन के रखरखाव में अधिक धन खर्च होगा। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

मकर राशि वाले लोगों को नौकरी व व्यवसाय में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है। लेखन के कार्यों में काम करने वाले लोगों को सफलता मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। मनोरंजन के कार्यों में ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों को अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा। कोई पुराना वाद-विवाद आपके मन को काफी परेशान कर सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अचानक नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसके लिए आप पहले से तैयार रहें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button