बॉलीवुड

पति निक जोनास संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, 40 की उम्र में दिए सेंसुअल पोज: PHOTOS

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपना नाम का सिक्का जमा चुकी पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। प्रियंका ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया और वह हॉलीवुड की दुनिया में पहुंच गई जहां पर भी वह अपना परचम लहरा रही है।

priyanka chopra

बता दे प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है और अक्सर अपने खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है। इसी बीच उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ रोमांटिक फोटो शूट करवाया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तो आइए देखते हैं प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें….

पति संग प्रियंका का रोमांटिक अंदाज

priyanka chopra

वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा पिंक कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है जिसमें वह काफी बोल्ड दिखाई दे रही है। डीपनैक पहने हुए प्रियंका ने अपने हाथों में एक बैग भी लिया हुआ है जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा है। इस दौरान प्रियंका ने मेकअप के साथ अपने बालों को खुला रखा हुआ था जिसमें वह और भी खूबसूरत लग रही थी।

priyanka chopra

वही उनके पति निक जोनास इस दौरान थ्री पीस सूट पहने हुए नजर आए जिसमें वह हर बार की तरह काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे। देखा जा सकता है कि दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी सेंशुअल तस्वीरें क्लिक करवाई जहां प्रियंका साइड से पोज देते हुए नजर आ रही है तो वहीं निक जोनस उनके साथ रोमांटिक होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

priyanka chopra

प्रियंका ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि, “हमें @maisonvalentino बुलाने के लिए धन्यवाद, बधाई हो @pppiccioli…नया कलेक्शन बहुत खास है!#ValentinoBlackTie।”

priyanka chopra

बता दें, प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस ने भी इन पर जमकर पर लुटाया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि, “क्या बात है खूबसूरत स्यूट, सुपर्ब लव यू।” इसके अलावा किसी ने उन्होंने ब्यूटीफुल और गर्जियस कहा तो किसी ने उन्हें सेक्सी बताया।

priyanka chopra

बता दें, पिछले दिनों प्रियंका की बेटी मालती की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस दौरान मालती की तस्वीरें देख फैंस काफी खुश हुए थे और उनकी क्यूटनेस पर जमकर प्यार लुटाया था।

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फ़िल्में

priyanka chopra

बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट के बारे में तो वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है जिसमें प्रियंका के अंदाज को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में वह एक्शन अवतार में दिखाई देंगी। इस फिल्म के अलावा प्रियंका चोपड़ा को जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में देखा जाएगा। फिल्म में वह पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button