अध्यात्म

13 जनवरी से इन राशियों की लाइफ में मचेगी हलचल, मार्गी मंगल बरसाएगा प्रकोप, झेलने होंगे कई दुख

मंगल ग्रह सभी ग्रहों क सेनापति कहलाते हैं। इनकी बदलती चाल सभी राशियों पर अच्छा या बुरा असर डालती है। 13 जनवरी को मंगल वृषभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। मंगल की ये सीधी चाल 30 अक्टूबर तक रहगी। ऐसे में इस दौरान मंगल कुछ राशियों की कुंडली में कमजोर हो जाएगा। इसका अशुभ प्रभाव उन्हें झेलना होगा। तो चलिए जानते हैं किन-किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि

मंगल की सीधी चाल इस राशि के जातकों के लिए हानिकारक साबित होगी। किस्मत इनका साथ देना छोड़ देगी। दुर्भाग्य के चलते इनके कई बनते काम बिगड़ जाएंगे। सेहत को लेकर इन्हें कई दिक्कतें हो सकती है। घर के सदस्य बीमार पड़ सकते हैं। इसके इलाज में काफी पैसा खर्च हो सकता है। आपके सभी सपने चकनाचूर हो सकते हैं। अपनों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। वाणी पर संयम न रखने से हालात और बेकार हो सकते हैं।

मिथुन राशि

मंगल का मार्गी होना मिथुन राशि के जातकों की मुश्किलें बड़ा देगा। घर में लड़ाई झगड़े अधिक होंगे। अपने ही आपको धोखा दे सकते हैं। जॉब में बॉस से बहस हो सकती है। बीजनेस में नुकसान हो सकता है। कहीं पैसा निवेश करने से बचे वरना हानि होगी। उधार पैसा न दें यह डूब सकता है। आपके बर्ताव को सुधारने की जरूरत है। वरना आपकी समाज में इज्जत कम हो सकती है। कुछ दिन लंबी यात्रा करने से बचे।

तुला राशि

मंगल की सीधी चाल तुला राशि के रिश्ते नाते बिगाड़ सकती है। आपको अपने शब्दों को लेकर ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। आपके मुंह से निकली कोई बाद आपके अच्छे खासे संबंध बर्बाद कर सकती है। वहीं गुस्से पर काबू न रखा तो बाद में पछतावे के सिवाय कुछ नहीं रहेगा। किसी पर भी आँख बंदकर यकीन न करें। हमेशा अपने दिल की सुने। शत्रुओं से सावधान रहे। यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

मंगल का मार्गी होना वृश्चिक राशि के लिए धन की हानि लेकर आएगा। आपको अपने पैसे बहुत सोच समझकर खर्च करने होंगे। आने वाले समय में आपके आय के साधन कम हो सकते हैं। छोटे से काम के लिए भी आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अपने व्यवहार में मधुरता लाना आपके लिए लाभकारी होगा। अन्यथा लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। अपनी कीमती चीजें संभालकर रखें। पैसों को लेकर लापरवाही न करें।

बचने के लिए करें ये उपाय

यदि आप मंगल के कुप्रभाव से बचना चाहते हैं तो कुछ खास देवी देवताओं की पूजा कर सकते हैं। जैसे शिवजी के पुत्र कार्तिकेय की पूजा करने से आपकी मुश्किलें कम हो जाएगी। वहीं हनुमानजी की पूजा करने से मंगल दोष दूर होगा। इसके अलावा आप काल भैरव की पूजा और मंत्र जाप भी कर सकते हैं। ये सभी उपाय आपके बुरे समय को टाल देंगे और आपको मंगल की कृपा प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button