बॉलीवुड

इस शख्स की वजह से अब साथ फिल्में नहीं करते अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, नाम सुनकर चौंक जाएंगे

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के पॉपुलर मैरिड कपल हैं। इनकी जोड़ी आए दिन मीडिया में छाई रहती है। हाल ही में दोनों कान्स 2022 और IIFA 2022 में साथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। IIFA 2022 में तो अभिषेक ने अपनी हसीन बीवी ऐश्वर्या संग डांस भी किया था। ऐश और अभी को साथ स्क्रीन शेयर करे काफी लंबा समय हो गया है। दोनों आखिरी बार 2010 में आई फिल्म ‘रावण’ में साथ दिखाई दिए थे।

इसके बाद से फैंस अभिषेक और ऐश्वर्या की जोड़ी को साथ देखने को तरस गए हैं। अब ऐसा नहीं है कि ऐश्वर्या अपने पति संग काम नहीं करना चाहती है। बल्कि उनकी काफी इच्छा है कि वे फिर से अभिषेक के साथ कोई फिल्म करे। लेकिन ऐसा होने में परिवार की एक चीज रोड़ा बन रही है। इसका खुलासा खुद ऐश्वर्या ने हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में किया।

इस कारण अभिषेक संग फिल्म नहीं कर पा रही ऐश

दरअसल ऐश्वर्या से पूछा गया कि क्या वे अभिषेक बच्चन के साथ कोई फिल्म करना चाहती हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने आसमान की तरफ देखा और कहा “ऐसा होना चाहिए।” ऐश्वर्या ने ऐसा न होने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि वे अभी ज्यादा फिल्में नहीं कर रही है। इसकी वजह उनका परिवार और बेटी आराध्या है।

ऐश्वर्या ने कहा “मेरा परिवार और मेरी बेटी अभी मेरी पहली प्राथमिकता है। हालांकि फिर भी मैंने हिम्मत की और मणि सर की पोन्नियिन सेलवन साइन की। अभी मैन इसे पूरा कार रही हूं। हालांकि इसकी वजह से मेरी मेरे परिवार और आराध्या के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं बदली है।

ऐश्वर्या के इस बयान से साफ है कि वह पति अभिषेक संग फिल्म तो करना चाहती है, लेकिन बेटी और परिवार की जिम्मेदारियों के चलते उन्हें समय नहीं मिल रहा है। बता दें कि ऐश्वर्या खुद ही आराध्या की परवरिश करना पसंद करती है। इसके लिए वह बाकी सितारों जैसे कोई नैनी नहीं रखती है। वह बेटी को लेकर काफी केयरिंग और पजेसीव भी है। जब भी पब्लिक प्लेस में जाती है तो बेटी का हाथ नहीं छोड़ती हैं।

इन फिल्मों में साथ दिखे अभिषेक और ऐश्वर्या

ऐश्वर्या और अभिषेक सबसे पहले ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ (2000) फिल्म में साथ दिखाई दिए थे। इसके बाद उन्होंने ‘कुछ ना कहो’ (2003) फिल्म की। हालांकि ये दोनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं। फिर ऐश्वर्या ‘बंटी और बबली’ (2005) में पति अभिषेक और ससुर अमिताभ बच्चन संग नजर आई। इस फिल्म में उन्होंने ‘कजरारे’ गाने पर आइटम नंबर किया था। ये गाना बड़ा पॉपुलर हुआ था। फिर कपल 2006 में आई उमराव जान में भी साथ दिखा।

ऐश्वर्या और अभिषेक के प्यार की शुरुआत 2006 में आई फिल्म ‘धूम 2’ के दौरान हुई। फिर 2007 में दोनों ‘गुरु’ फिल्म में दिखाई दिए। ये दोनों ही फिल्में सुपरहिट साबित हुई। टोरंटो में फिल्म ‘गुरु’ के प्रीमियर के बाद अभिषेक ने ऐश को न्यूयॉर्क के एक होटल की बालकनी में प्रपोज किया। ऐश ने शादी के लिए हां बोल दी। फिर अप्रैल 2007 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद ऐश अभिषेक 2010 में रावण फिल्म में दिखाई दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button