अन्यराशिफल

राशिफल 16 मार्च 2023: आज 2 राशियों पर विष्णुजी हुए मेहरबान, खूब मिलेंगे पैसा कमाने के मौके

आज हम आपको गुरुवार 16 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 16 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके ग्रह-नक्षत्र शुभ संकेत बना रहे दे रहे हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। आप अपनी कड़ी मेहनत से विशेष उपलब्धि प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मन मुताबिक मेहनत का फल मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। सामाजिक स्तर पर आपके लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दोस्तों और संबंधियों के साथ परस्पर सहयोग बना रहेगा। ऑफिस के कार्य समय पर निपटा लेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। सेहत में सुधार आएगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। आज पूरे दिन आपके अंदर उत्साह बना रहेगा। आप अपने हर काम को जोश के साथ पूरा करेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा नजर आ रहा है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपको खुशी और गर्व महसूस होगा। शासन सत्ता से लाभ मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी कामयाबी मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें। बेकार की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को काफी सोच-समझकर पैसा निवेश करना चाहिए। आज आप कोई भी जोखिम न उठाएं, नहीं तो भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। जो लोग सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके जीवन की सारी कठिनाइयां दूर हो जाएंगी। रुके हुए काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। सेहत ठीक रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा और आपको सभी कामों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी मेहनत से पूरा-पूरा लाभ मिलने वाला है। वाहन मशीनरी का प्रयोग थोड़ा सावधानी पूर्वक कीजिए। साझेदारी में जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उनको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। रोजगार के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। आप अपने कामकाज की योजनाओं को किसी के साथ शेयर मत कीजिए, नहीं तो कोई उसका फायदा उठा सकता है। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करें, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त भरा हो सकता है। कमाई बढ़ेगी। आप अपने सपनों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को बेचैन कर सकती हैं, जिससे मन में अशांति बनी रहेगी। ऑफिस में भी किसी काम में गड़बड़ी हो सकती , जिसके चलते बड़े अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को मनचाहा मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते बेहतर बनाकर चलें। करियर में आपको आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिल सकती है। छोटे भाई-बहनों की सेहत में गिरावट आएगी, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आज आपको किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्कों से लाभ होगा। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। आप अपनी मेहनत जारी रखें, आपको सफलता बहुत ही जल्द मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। व्यापार में आप किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा क्योंकि हानि होने की आशंका बनी हुई है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने सभी अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। चारों तरफ से धन कमाने के अवसर हाथ लग सकते हैं। आप अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका पारिवारिक माहौल काफी हद तक ठीक रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच-विचार जरूर कीजिए। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। अचानक आपको अपने कामकाज में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस दौरान समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। आपको अपना आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए, क्योंकि इसी से आप हर परिस्थिति का आसानी से सामना करने में सक्षम हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button