राशिफल

इन 4 राशियों का खास समय हुआ शुरू, शनि महाराज के आशीर्वाद से आय के साधनों में होगी वृद्धि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर शनि महाराज की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और शुभ समय की शुरुआत होने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि वाले लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर रहेगा शनि महाराज का आशीर्वाद

मेष राशि वाले लोगों को अपने जीवन में उत्तम फल की प्राप्ति होगी। शनि महाराज के आशीर्वाद से घरेलू जीवन में ढेरों खुशियां आने वाली हैं। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे का पूरा साथ देंगे। बिजनेस में भरपूर लाभ मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कठिन समय से छुटकारा मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर शनि महाराज का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कामकाज में कम मेहनत में अधिक फल की प्राप्ति होगी। अगर आपने कोई पुराने निवेश किया हुआ है तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। अनुभवी लोगों की मदद से आपको अपने किसी जरूरी काम में भारी मुनाफा मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। विदेश में काम कर रहे लोगों का समय फायदेमंद रहने वाला है। आप कोई नया वाहन या मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर शनि महाराज का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। आपका समय बेहद उत्तम फलदायक साबित होने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। कठिन समय से छुटकारा मिलेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। घर-परिवार में ढेरों खुशियां आएंगी। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय आनंददायक रहेगा। शनि महाराज के आशीर्वाद से आपके अच्छे स्वभाव के लोग तारीफ करेंगे। आप सभी के साथ प्यार से पेश आएंगे, जिसका आपको भरपूर फायदा मिलने वाला है। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग नजर आ रहे हैं। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें जीत हासिल हो सकती है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। लव लाइफ में कुछ नयापन महसूस हो सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों को कार्यालय में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। किसी भी समस्या का समाधान आप शांत दिमाग से कीजिए। भाई-बहनों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि एक समय में एक ही काम करें अन्यथा ज्यादा काम एक साथ करेंगे तो मानसिक तनाव हो सकता है। माता-पिता की सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क राशि वाले लोगों को उन्नति के नए-नए मार्ग हासिल होंगे परंतु आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने के कारण सेहत खराब हो सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों के मन में कुछ चिंता बनी रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर आप काफी सोच-विचार करेंगे। बेकार का तनाव लेने से बचना होगा। आप अपने जरूरी कामों पर फोकस कीजिए। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को उन्नति मिलने के योग हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की संभावना है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। दोस्तों की सहायता से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। आमदनी सामान्य रहेगी, उसी के अनुसार खर्चों पर भी कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोग मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। मनोरंजन के साधनों में अधिक धन खर्च हो सकता है। आमदनी में कमी आएगी। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहने वाला है। कुछ जरूरी कामों में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी।

धनु राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर नाराजगी बनी रहेगी। आपको अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा संभाल कर रहने की जरूरत है। भागीदारों की वजह से आपको घाटा झेलना पड़ सकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि वाले लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्य क्षेत्र में कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। मेहनत अधिक रहेगी परंतु उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आने के योग हैं। प्रेम जीवन में उपहार की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए लोगों की कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव आने की संभावना है।

मीन राशि वाले लोगों को मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। कार्यालय में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपने खान-पान में सुधार करने की आवश्यकता है। आप ज्यादा से ज्यादा समय घर में ही व्यतीत करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button