दिलचस्प

पत्थरों के ढेर में छिपा है 2000 KG का जानवर, फिर भी कोई नहीं देख पाया, आपको दिखा क्या?

ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illuison) वाले पजल्स इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़े वायरल हो रहे हैं। ये आंखों को धोना देने वाली तस्वीरें होती हैं। इनमें आपको एक सीन दिखाया जाता है। इस सीन में एक जानवर छिपा बैठा होता है। ये जानवर वातावरण में इस कदर घुल मिल जाता है कि आपको बार-बार देखने पर भी नजर नहीं आता है। इसे देखने के लिए तेज दिमाग और शातिर नजर की जरूरत होती है।

इस तरह की पहेलियां आपके दिमाग के लिए अच्छी होती है। इसे आप दिमागी कसरत भी कह सकते हैं। इससे आपका दिमाग शार्प होता है। आज हम आपको ऐसी ही एक पहेली पूछने वाले हैं। बता दें कि इस पहेली का जवाब देने में बड़े-बड़े होशियारचंद भी फेल हो गए हैं। यदि आप ने इसका सही जवाब दे दिया तो आपसे बड़ा जीनियस कोई नहीं होगा।

पत्थरों में छिपा है एक जानवर, क्या आपको दिखा

इस तस्वीर में आपको ढेर सारे पत्थर दिखाई दे रहे हैं। ये किसी समुद्र के पास के पत्थर हैं। इन पत्थरों के ढेर में एक जानवर छिपा बैठ है। अब आपको इसे फटाफट ढूंढकर बताना है। आमतौर पर जानवर जंगल और झाड़ियों में आसानी से छिप जाते हैं। लेकिन पत्थरों के बीच उन्हें आसानी से देखा जा सकता है। लेकिन इस जानवर के केस में ऐसा नहीं है।

यह जानवर पत्थरों के बीच बड़ी ही सफाई से छिपा बैठा है। इसे ढूँढना इतना आसान नहीं है। इसका रंग रूप और आकार पत्थर से काफी हद तक मैच खाता है। इसलिए आप इसे आसानी से नहीं खोज पाएंगे। यदि खोज भी लिया तो इस जानवर का नाम बताने में पसीने आ जाएंगे। तो चलिए अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और बताइए आपको कोई जानवर दिखा क्या?

ये है सही जवाब

यदि आप ने हार मान ली है तो कोई बात नहीं। कई लोग आपकी तरह फेल हुए हैं। तो चलिए हम जानवर ढूँढने में आपकी मदद कर देते हैं। यदि आप इन पत्थरों के ढेर को ध्यान से देखें तो आपको बीच में एक बड़ा सा जानवर नजर आएगा। इस जानवर का नाम सील (Seal) है. इसे वैज्ञानिक भाषा में Pinnipeds कहते हैं। ये समुद्र और जमीन दोनों में रहता है। जैसे मगरमच्छ रहते हैं।

सील नाम का यह जानवर आकार में काफी विशाल होता है। पुरुष सील का वजन तीन हजार किलो से अधिक हो सकता है। वहीं महिला सील 900 किलो तक हो सकती हैं। इनका रंग पत्थरों की तरह होता है जिसके चलते ये चट्टानों में आसानी से छिप जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button