बॉलीवुड

बचपन में ऐसी दिखती थी TV की ‘सीता’ उर्फ दीपिका चिखलिया, सामने आई अनदेखी तस्वीरें

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई कलाकार आए और चले गए। लेकिन कुछ ऐसे किरदार निभा गए जिन्हें आज भी दर्शक अपने दिल और दिमाग में संजोकर रखते हैं। साल 1987 में आई रामानन्द सागर की  सफल टेलीविजन धारावाहिक ‘रामायण’ के किरदार भी कुछ ऐसे ही हैं। इन सीरियल के सभी किरदार इतने जीवंत लगे कि लोग उन कलाकारों को सचमुच का भगवान मानने लगे थे। यहां तक कि उनके पैर भी छूने लगे थे।

बचपन से अब तक बेहद बदल गई दीपिका चिखलिया

रामायण में सीता बनी दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) की कहानी भी कुछ ऐसी रही। रामायण ने उन्हें इतना फेमस कर दिया कि हर कोई उन्हें देवी के रूप में पूजने लगा। वह हद से ज्यादा फेमस हो गई। हालांकि उन्हें इसकी कीमत भी चुकाना पड़ी। वह अपने करियर में कोई और किरदार खुलकर नहीं कर पाई। लोगों के दिमाग में उनकी सीता माता की छवि बसी रह गई। लेकिन दीपिका ने भी इसका सम्मान किया। उन्होंने अपनी सीता माता की इमेज को मैन्टेन रखने की कोशिश की। ताकि लोगों की भावनाएं आहात न हो।

दीपिका बताती हैं कि उन्हें रामायण के बाद कई ऐसे रोल भी ऑफर हुए जिसमें उन्हें बोल्ड दिखना था। लेकिन उन्होंने दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इन ऑफर्स को ठुकरा दिया। 29 अप्रैल 1965 को जन्मी रामायण की सीता अब 57 साल की हो गई हैं। उनका लुक पहले से काफी बदल गया है। वह सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यहां उनका मॉडर्न लुक देख दर्शक कभी-कभी असहज भी महसूस करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका बचपन में कैसी दिखती थी? आज हम आपको उनके बचपन की कुछ तस्वीरें भी दिखाएंगे।

नहीं छोड़ पाई सीता की छवि, करियर पर पड़ा असर

दीपिका चिखलिया का असली नाम दीप्ति चिखलिया है। उनके पिता का नाम राजेश टी चिखलिया था। वह मुंबई में ही पैदा हुई और यहीं पढ़ी बड़ी। फिल्मों में उनका डेब्यू साल 1983 में राज किरन की फिल्म ‘सुन मेरी लैला’ से हुआ। फिर वह उन्होंने रिजलन फिल्में की। इसमें कन्नड़, तमिल, भोजपुरी और बंगाली फिल्में शामिल रहीं। इतना ही नहीं वह रामायण में आने से पहले कुछ बी-ग्रेड फिल्मों (चीख, रात के अंधेरे में) में भी नजर आई।

सीता के रोल को पाने के लिए उन्हें तीन बार स्क्रीन टेस्ट देना पड़ा। इस रोल ने उनकी जिंदगी बदल दी। वह घर-घर फेमस हो गई। इस बीच उन्होंने 23 नवंबर 1991 को हेमंत टोपीवाला से शादी भी कर ली। इस शादी से उन्हें दो बेटियां जूही और निधि हुई। दीपिका ने राजनीति में भी कदम रखा।

उन्होंने 1991 में गुजरात की वड़ोदरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। वह राजनीति में 1996 तक सक्रिय रहीं। उन्हें आखिरी बार आयुषमान खुराना की फिल्म ‘बाला’ में देखा गया था। वह जल्द टीवी के राम अरुण गोविल संग ‘नोटिस’ फिल्म में भी नजर आएंगी। यह फिल्म एक मॉडर्न जमाने की रामायण होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button