अध्यात्म

आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान,गलती पड़ सकती है भारी

कल दीपावली का त्यौहार देश भर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया और आज कार्तिक अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा। आज यानी मंगलवार की शाम को साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण आज शाम 4:22 बजे से शुरू होगा और 5:41 बजे तक रहेगा यानी सूर्य ग्रहण करीब सवा घंटे तक चलेगा। लेकिन सूर्य ग्रहण का सूतक काल आज सुबह 4:22 बजे से ही शुरू हो गया है। ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले ही सूर्य ग्रहण पर सूतक काल लग जाता है।

धार्मिक दृष्टि से ग्रहण को अशुभ माना जाता है। ग्रहण पर किसी भी प्रकार का शुभ कार्य करने की मनाही है। ग्रहण के दौरान भगवान की पूजा पाठ करना भी वर्जित माना गया है। इस दिन सभी मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण के सूतक काल के दौरान कई चीज़ें करना वर्जित है। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को कुछ नियमों का पालन करना बहुत ही आवश्यक है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…

सूतक काल के दौरान क्या करें और क्या ना करें?

ग्रहण के सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं? इसका ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है। सूर्य ग्रहण के सूतक काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि नुकीली चीजें जैसे चाकू, कैची और ब्लेड आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा सिलाई कढ़ाई जैसे कार्य भी ना करें।

गर्भवती महिलाएं घर से बाहर जाने से पहले करें ये काम

सबसे पहले गर्भवती महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सूर्य ग्रहण के सूतक काल के दौरान घर में ही रहना चाहिए। अगर आपको कोई बहुत जरूरी काम नहीं है, तो आपके लिए यही सही होगा कि आप घर से बाहर ना निकलें। अगर आपको सूतक काल के दौरान किसी काम से घर से बाहर निकलना पड़ रहा हो, तो ऐसी स्थिति में घर से बाहर निकलने से पहले आप अपने पेट पर गेरू लगा लीजिए। ऐसा माना जाता है कि सूतक काल के दौरान घर से निकलते समय अगर गर्भवती महिला अपने पेट पर गेरू लगा लेती हैं, तो इसकी वजह से गर्भ में मौजूद बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचता है।

सूतक काल के दौरान सब्जी नहीं काटना चाहिए

ऐसी भी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के सूतक काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को सब्जी भी काटने से बचना चाहिए। इसके साथ ही ऐसे किसी भी यंत्र का इस्तेमाल ना करें जिसकी वजह से बच्चे के शरीर में विकृति आ जाए।

ये खास सावधानियां भी बरतें

1. आपको बता दें कि ग्रहण के दौरान में सूर्य की किरणें दूषित होती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए सूर्य ग्रहण को नहीं देखना चाहिए।

2. गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद स्नान करना चाहिए।

3. सूर्य ग्रहण के दौरान सोना अशुभ माना जाता है। इसी वजह से गर्भवती महिलाओं को ग्रहण पर नहीं सोना चाहिए बल्कि सूर्य से जुड़े मंत्रों का लगातार जाप करते रहें।

4. ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना ना करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button