समाचार

‘अल्लाह हमें मोदी दे दो…’ पाकिस्तानी शख्स ने आखिर क्यों मांगी ऐसी दुआ? देखें Video

हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस समय ठीक हालत में नहीं है। यहां खाने पने की चीजों के दाम हद से ज्यादा बढ़ गए हैं। ऐसे में आम जनता अपनी सरकार से बहुत नाराज है। इस बीच एक पाकिस्तानी युवक भारत सरकार की और खासकर की मोदी की तारीफ करते नजर आ रहा है। अपने अल्लाह से दुआ कर रहा है कि का सुने मोदी जैसा शासक मिले।

पाकिस्तानी शख्स को चाहिए मोदी शासन

दरअसल पूर्व पाकिस्तानी पत्रकार और यूट्यूबर सना अमजद (Youtuber Sana Amjad) ने अपने चैनल पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह एक पाकिस्तानी शख्स का इंटरव्यू लेती नजर आ रही हैं। यह शख्स पाकिस्तान की बढ़ती मंहगाई से तंग आ चुका है। उसकी इच्छा है कि उनके देश को भी नरेंद्र मोदी जैसा शासक मिले। शख्स कहता है कि हमें नवाज शरीफ या बेनजीर या इमरान नहीं बल्कि मोदी चाहिए।

यह शख्स पाकिस्तान के मौजूदा हालत को देखकर शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहा होता है। जब सना उनसे इसकी वजह पूछती है तो वह बताता है कि काश भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ ही नहीं होता। फिर हम भी मोदी के शासन में सुखी रहते। वह कहता है कि मोदी होते तो आज पाकिस्तान में इतनी महंगाई नहीं होती। फिर हम भी भारतीयों की तरह टमाटर 20 रुपये किलो, चिकन 150 रुपये किलो और पेट्रोल 150 रुपये लीटर पर खरीद रहे होते।

मोदी पाकिस्तान में होते तो हालत बेहतर होती

शख्स ये भी कहता है कि आज भारत पाकिस्तान से बहुत आगे निकल गया है। वह दुनिया की अर्थव्यवस्था में 5वें पायदान पर आ गया है। पाकिस्तान भारत से मुकाबला कभी नहीं कर सकता है। शख्स कहता है कि मोदी बुरे इंसान नहीं हैं। उन्होंने अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कुछ किया है। शख्स अपनी समस्या बताते हुए कहता है कि जब आप अपने बच्चों को रात को पेटभर खाना भी नहीं खिला पाते हैं तो आप जरूर ये कहेंगे कि मुझे इस देश में पैदा क्यों किया? आप शख्स की पूरी बातें यहां सुन सकते हैं।

वैसे आप इस पाकिस्तानी शख्स की बातों से किस हद तक सहमत हैं? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें। वैसे सोशल मीडिया पर कोई लोग शख्स की बातों से सहमति जता रहे हैं। वहीं भारतीय इस वीडियो को देख मजे भी ले रहे हैं। बीते कुछ सालों में पाकिस्तान में महंगाई बड़ी बढ़ गई है। इसका असर पाकिस्तान की गरीब और मिडल क्लास जनता पर सबसे अधिक पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button