राशिफल

शनि कृपा से बेहद सौभाग्यशाली रहेंगे इस राशि के लोग, मिलेगी कोई बड़ी उपलब्धि, होगा आर्थिक मुनाफा

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशि के लोगों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कठिन परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है, इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और इनको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। यह राशि के लोग बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। तो चलिए जानते हैं आखिर यह किस्मत वाली राशियां कौन सी हैं।

आइए जानते हैं शनि कृपा से किन राशि के लोग रहेंगे सौभाग्यशाली

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका समय उत्तम सफलता दायक रहेगा। आप अपने बुद्धिमानी के प्रयोग से अपने सभी रुके काम पूरे करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। मनोरंजन के कुछ कामों में समय व्यतीत कर सकते हैं। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। भविष्य को आप सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होने के योग नजर आ रहे हैं। कार्य क्षेत्र में अपार सफलता मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अचल संपत्ति के व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलेगा। आप दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की योजना शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में उत्तम फलदायक रहने वाला है। कानूनी मामलों में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने जीवन में विशेष परिणाम हासिल होंगे। शनि देव के आशीर्वाद से संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग कोई नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको कठिन संघर्ष करना पड़ सकता है। कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। आर्थिक मामलों को लेकर आपको काफी सतर्क रहना होगा। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन से आपका खर्च बढ़ सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। काफी लंबे समय से चली आ रही कुछ परेशानियों का समाधान निकल सकता है। जरूरी काम को लेकर आपको यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। नौकरी करने वाले लोग अपना कोई भी कार्य कल पर ना टालें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। पिताजी की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि वाले लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ खटपट रह सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान नजर आएंगे। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा।

कन्या राशि वाले लोगों को मिले जुले परिणाम हासिल होंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए लगातार मेहनत करने की जरूरत है। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे।

धनु राशि वाले लोगों को सामान्य परिणाम हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए।

मकर राशि वाले लोग अपने जरूरी कामों की योजनाओं को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बन सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें क्योंकि नुकसान होने की आशंका नजर आ रही है।

कुंभ राशि वाले लोगों को धन के लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। पारिवारिक कार्यो को निपटाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुछ नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा। आप अपनी कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने की संभावना है। फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। आमदनी के अनुसार घरेलू बजट बनाकर चलना होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।

मीन राशि वाले लोगों को जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें। किसी पुरानी बीमारी के कारण आप काफी परेशान हो सकते हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े हुए व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। प्रभावशाली लोगों की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button