राशिफल

आज ग्रह-नक्षत्र बना रहे इन्द्र योग, इन 7 राशियों की करवट लेगी किस्मत, मिलेंगे कई बेहतरीन फायदे

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से हर राशि पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु किसी व्यक्ति की राशि में इनकी चाल ठीक नहीं है तो ऐसी स्थिति में जीवन में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर इंद्र योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आखिर इंद्र योग बनने से किन राशियों को फायदा होगा और किनको परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में…..

आइए जानते हैं इंद्र योग की वजह से किन राशियों को मिलेगा शुभ फल

मेष राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अचानक धन लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए मामले सुलझ सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी और अच्छे व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी तरीके से पूरा करने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता की सेहत भी दुरुस्त रहेगी।

वृषभ राशि वाले लोग किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आपको बेहतरीन लाभ मिलेगा। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगा। विदेश में काम कर रहे लोगों को मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कामकाज के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे।

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर इंद्र योग का प्रभाव अच्छा देखने को मिलेगा। आय के साधन बढ़ सकते हैं। बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य-व्यापार में उन्नति मिलने के प्रबल योग हैं। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। संतान की तरफ से चिंता दूर होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में बेहतरीन फायदा मिलेगा।

सिंह राशि वाले लोग कार्य-व्यापार में अच्छी उन्नति हासिल करेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है, इसके साथ ही मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। संपत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। शासन सत्ता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि वाले लोगों को अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं। आपके फैसले की सराहना होगी। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। विदेश से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय अच्छा नजर आ रहा है। व्यापारियों को भारी मुनाफा मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने की उम्मीद बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। अगर आपका कोई काम काफी लंबे समय से रुका हुआ है तो वह पूरा होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हासिल होंगे।

कुम्भ राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी खास मित्र या रिश्तेदार से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जमीन-जायजाद से जुड़े हुए कामों में सफलता हासिल होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मकान बनाने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। आमदनी से अधिक खर्चे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है इसलिए आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि वाले लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। घरेलू सुख-साधनों पर अधिक धन खर्च होगा। कुछ अपने ही लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

धनु राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं में बढ़ोतरी होगी। लेनदेन के कामों में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा कष्टकारी साबित होगी। किसी खास मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित नजर आएंगे। किसी रिस्तेदार से दु:खद समाचार मिल सकता है। आमदनी के मार्ग में कुछ बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है।

मकर राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। संतान से संबंधित चिंता से मुक्ति मिल सकती है। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपके प्रेम प्रसंग उजागर होने के भय बने हुए हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। भाई-बहनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। साहस एवं पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच विचार जरूर कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button