देश विदेश

दान करूंगी सांसद के तौर पर मिलने वाली वेतन, भिक्षा से करूंगी गुजारा: साध्वी प्रज्ञा

बीजेपी पार्टी की और से लोकसभा का चुनाव लड़ने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सांसद बनने के बाद कहा है कि वो सरकार की और से मिलने वाली वेतन को अपने ऊपर खर्च नहीं करेंगी और इस वेतन से जरुरतमंद लोगों की मदद करेंगी। मध्यप्रदेश की भोपाल सीट से सांसद चुनी गई साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हाल ही में ये बयान दिया है।

देश और जरुरतमंदों की करेंगी सेवा

मंगलवार को गाजियाबाद में आयोजित हुए एक समारोह में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शिरकत की थी और इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये बयान दिया है। दरअसल दिल्ली से सटे गाजियाबाद के एएलटी सेंटर में वीर सावरकर की जयंती पर एक कार्यक्रम रखा गया था और इस कार्यक्रम में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया था। इसी दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों से कहा कि सांसद बनने के बाद भी वो अपना जीवन पहले की तरह ही व्यतीत करेंगी। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोगों को बताया कि उन्हें कपड़े और भोजन भिक्षा में मिलते हैं और भिक्षा में मिली चीजों पर ही वो जीवनयापन करेंगी। सांसद को जो वेतन दी जाती है वो उस वेतन का प्रयोग अपने लिए नहीं करेंगी और अपनी वेतन से देश और जरुरतमंदों की सेवा करेंगी।

जेल में दिए गए कष्ट

इस कार्यक्रम के दौरान सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया कि जेल में रहने के दौरान उन्हें कई तरह के कष्ट दिए गए हैं। जो कि देश पर कुर्बान होने वाले वीरो को मिले कष्टों से कम नहीं थे। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कार्यक्रम के दौरान अपने दिल की बात लोगों से साझा करते हुए कहा कि ‘जेल में रहने के दौरान उन्हें अक्सर ‘दुनिया में इतना गम है, मेरा गम कितना कम है ये गाना खूब याद आता था।’

गौरतलब है कि सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर लंबे समय तक जेल में रही थी और साल 2017 में स्वास्थ्य कारणों के चलते इन्हें जेल से जमानत पर रिहा किया गया था। वहीं साल 2019 में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बीजेपी पार्टी में शामिल हो गई थी। जिसके बाद बीजेपी पार्टी की और से इन्हें साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भोपाल की सीट से टिकट दिया गया था। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने इस सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था और इस चुनाव को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बेहद ही आसानी जीत लिया था। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को लगभग 3.50 लाख वोटों से हराया था और ये चुनाव जीतते ही ये सांसद बन गई है।

दिया था विवादित बयान

अपने चुनाव प्रचार के दौरान सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा एक विवादित बयान भी दिया गया था। जिसकी वजह से इनकी खूब निंदा की गई थी और खुद प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान को गलत बताया और उन्हें कभी भी मन से माफ ना करने की बात कही थी। वहीं अपने बयान को लेकर सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने देश से माफी भी मांग थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button