बॉलीवुड

अपने लिए दूल्हा ढूंढ रहीं ‘विंक गर्ल’ प्रिया प्रकाश, 22 की उम्र में करने जा रही शादी!

बहुत ही कम समय में बड़ा मुकाम हासिल करने वाली साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वरियर ‘विंक गर्ल’ के नाम से मशहूर है। गौरतलब है कि प्रिया प्रकाश वरियर ने अपनी फिल्म की एक छोटी सी क्लिप के जरिए रातों-रात सफलता हासिल कर ली थी। दरअसल, इस वीडियो में वह आंख मारते हुए नजर आई थी और यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसके बाद से ही प्रिया प्रकाश वरियर की फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ और वह आए दिन चर्चा में रहती है।

अब इसी बीच प्रिया प्रकाश वरियर ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की जिसमें उन्होंने बताया कि अब उन्हें दूल्हे की तलाश है।

दूल्हे की तलाश में है एक्ट्रेस
बता दें, प्रिया प्रकाश वरियर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीरें साझा की है। दरअसल, यह प्रिया प्रकाश वरियर का एक ब्राइडल फोटोशूट है जिसमें वह नॉर्थ इंडिया की दुल्हन की तरह नजर आ रही है। देखा जा सकता है कि प्रिया प्रकाश ब्राइडल साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही है। साथ ही उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कानों में खूबसूरत इयररिंग्स पहने हुए हैं।

इसी तस्वीर को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि, “बस अब दूल्हा मिला जाए।” फैंस को प्रिया की यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है और कमेंट कर उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें, प्रिया प्रकाश वरियर अपनी बोल्ड फोटोज के लिए भी जानी जाती है। पिछले दिनों वह अपनी कुछ बिकनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी जो काफी चर्चा में रही थी।

22 की उम्र में बड़ी एक्ट्रेस बनी प्रिया
बता दें, प्रिया प्रकाश वरियर कई फिल्मों में काम कर चुकी है। वह साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर नितिन के साथ फिल्म ‘चेक’ में काम कर चुकी है जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद उन्हें एक्टर तेजा सज्जा के साथ फिल्म ‘इश्क’ में काम करने का मौका मिला था।

बता दे प्रिया अभी 22 साल की है लेकिन इतनी छोटी सी उम्र में वह काफी पॉपुलर हो चुकी है। वह एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल और सिंगर भी है। उन्होंने कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया है।

बता दें कि, प्रिया प्रकाश वरियर ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओरू अदार लव’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी फिल्म के गाने के एक क्लिप से प्रिया काफी पॉपुलर हुई थी। बात करें प्रिया के वर्कफ़्रंट के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘विष्णु प्रिया’, ‘श्रीदेवी बंगलो’ और ‘कोला’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button