बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने रिवील किया बेटी मालती का चेहरा, क्यूटनेस पर फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘देसी गर्ल’ कही जाने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में सिक्का जमाए बैठी है। बता दे बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की दुनिया में भी अपनी एक खास पहचान बना चुकी है और वह लगातार नई-नई फिल्में कर रही है। प्रियंका अपने पति और बेटी मालती मैरी के साथ अक्सर खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है।

हालांकि प्रियंका ने मालती के जन्म के बाद से ही अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया था, लेकिन अब उन्होंने मालती मैरी का चेहरा रिवील कर दिया है और एक खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है जिस पर फैंस भी जमकर लूटा रहे हैं। तो आइए देखते हैं प्रियंका चोपड़ा की बेटी की लेटेस्ट तस्वीर…

priyanka chopra

मालती की क्यूटनेस पर फ़िदा हुए फैंस
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने 19 फरवरी की सुबह बेटी मालती के साथ अपनी तस्वीर साझा की। देखा जा सकता है कि प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रही है तो वहीं दूसरे हाथ से सेल्फी क्लिक करती हुई दिखाई दी। इस दौरान मालती बेहद खूबसूरत लग रही है। उन्होंने गुलाबी कलर की ड्रेस पहनी हुई है साथ ही एक हेयर बैंड भी लगाया हुआ है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा कि, “डेज लाइक दिस..” जैसे ही यूजर्स ने प्रियंका चोपड़ा की बेटी की तस्वीर देखी तो जमकर प्यार लुटाया।

priyanka chopra

priyanka chopra

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “वे सबसे कीमती दिन हैं। आनंद लें।” एक ने कहा कि, “बहुत खूबसूरत!!, एक अन्य ने लिखा कि, “ओह, हमेशा की तरह सुंदर दिखने वाली फेवरेट गर्ल्स।” इस तरह से फैंस मालती की तस्वीर को पसंद कर रहे हैं। बता दे इससे पहले भी मालती की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

priyanka chopra

दरअसल, 30 जनवरी को मालती के पिता निक जोनस और उनके भाईयों को ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार’ से पुरस्कृत किया गया था, इसी इवेंट में मालती की तस्वीरें वायरल हुई थी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने साल 2018 में शादी की थी। इसके बाद जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए बेटी मालती का जन्म हुआ।

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ़्रंट
बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम के बारे में तो इन दिनों वह अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘लव अगेन’ और सिटाडेल’ में व्यस्त हैं। इसके अलावा उनके पास ‘जी ले जरा’ नाम की एक बॉलीवुड फिल्म भी है जो फरहान अख्तर के निर्देशन में तैयार होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में होंगी।

priyanka chopra

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button