बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा कुदरती रूप से माँ न बन कर सेरोगेट मदर बनने का रास्ता क्यों चुना, सामने आई सच्चाई

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की दुनिया तक में अपने नाम का सिक्का जमा चुकी पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भला कौन नहीं जानता। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बेटी मालती मैरी के साथ समय इंजॉय कर रही है। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से भी थोड़ी सा ब्रेक लिया हुआ है।

अब इसी बीच प्रियंका ने अपनी बेटी के साथ एक फोटो शूट करवाया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा ने सेरोगेसी के बारे में भी बातचीत की और उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्होंने सरोगेट मदर बनने के लिए ताने सुने। आइए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने क्या कहा?

मां बनने के लिए झेली कई मुश्किलें

priyanka chopra

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने वॉग मैगजीन के लिए अपनी बेटी मालती के साथ एक खूबसूरत फोटो शूट कराया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। देखा जा सकता है कि प्रियंका और मालती एक जैसी ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी प्रियंका ने बेटी मालती का चेहरा रिवील नहीं किया। इसी दौरान इंटरव्यू में प्रियंका ने मालती के जन्म की खुशी के बारे में साझा किया। साथ उन्होंने बताया कि, सेरोगेट मदर बनने के लिए उन्हें कई ताने सुनने को मिले।

priyanka chopra

प्रियंका कहती है कि, “बेटी का जन्म बहुत जल्दी हुआ था। जब वह बाहर आई तो मैं ओआर (ऑपरेटिंग रूम) में थी। वह बहुत छोटी थी, मेरे हाथ से भी छोटी थी। मैंने देखा कि इंटेंसिव-केयर नर्सें क्या करती हैं। भगवान का कम करते हैं। निक और मैं दोनों वहीं खड़े थे जब उन्होंने उसे इंटुबैट किया। मुझे नहीं पता कि उन्हें कैसे [उसके छोटे से शरीर में] इंट्यूबेट करने के लिए जो चाहिए था वह मिल गया। उसने कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि वह इसे सह पाएगी या नहीं।”

priyanka chopra

क्यों चुना सेरोगेसी का रास्ता?

प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया कि, “मुझे मेडिकल कॉम्प्लिकेशन हैं तो ये जरूरी था कि अगर हम बच्चे का सोचे तो सरोगेसी से ही बच्चा करें। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे ये मौका मिला। हम अपनी सरोगेट के प्रति काफी थैंकफुल है जिसने 6 महीनों तक हमारे अनमोल तोहफे का ख्याल रखा। बेटी के जन्म के बाद प्रेग्नेंसी को आउटसोर्स करके, कोख किराए पर लेने और सरोगेट के जरिए ‘रेडी मेड बेबी’ लेने के आरोप लगे थे।”

priyanka chopra

प्रियंका ने कहा कि, “जब लोग मेरे बारे में करते हैं तो मैंने अपनी भावनाएं छिपाने के लिए खुद को मजबूत बना लिया है।” बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी साल 2018 में हुई थी। इसके बाद साल 2022 जनवरी में वह बेटी की मां बनी।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ़्रंट

priyanka chopra

बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘लव अगेन’ में दिखाई देंगी। यह हॉलीवुड फिल्म है जिसमें वह हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड मैडेन और रूसो ब्रदर्स और सैम ह्यूमन साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा प्रियंका के पास बॉलीवुड फिल्म है जिसका नाम ‘जी ले जरा है’। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button