बॉलीवुड

साक्षी से पहले इस अभिनेत्री के प्यार में पागल थे धोनी, फिर दर्दनाक हुआ रिश्ता का अंत

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। बता दें, साक्षी धोनी से शादी करने के पहले महेंद्र सिंह धोनी का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ चुका है। इन्हीं में से एक मशहूर अभिनेत्री रॉय लक्ष्मी का नाम भी है जिनका महेंद्र सिंह धोनी संग अफेयर काफी चर्चा में रहा था। बता दें, राय लक्ष्मी 5 मई को अपने जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें..

raai laxmi

राय लक्ष्मी ने मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत

raai laxmi

बता दें, राय लक्ष्मी का जन्म 5 मई 1988 को कर्नाटक के बेलगावी में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद साल 2005 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘करका कसादरा’ से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर वह साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही। दिलचस्प बात यह है कि रॉय लक्ष्मी ने महज 15 साल की उम्र में ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कन्नड़, मलयालम, तेलुगू और तमिल जैसी करीब 50 से ज्यादा अलग-अलग भाषाओं में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया।

बोल्ड सिन से बटोरी थी सुर्खियां

raai laxmi

बता दें, राय लक्ष्मी ने बॉलीवुड में ‘जौली-2’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने बेहद ही बोल्ड सीन दिए थे जिसके चलते वो काफी चर्चा में रही थी। वह अपने करियर में चिरंजीव, ममूटी, मोहनलाल विजय बाबू समेत जैसे कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी है। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही है। एक समय पर उनका अफेयर मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ काफी सुर्खियों में रहा।

अभिनेत्री ने खुद कुबूल किया था रिश्ता

raai laxmi

रिपोर्ट की माने तो साल 2008 में आईपीएल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी लक्ष्मी को डेट किया करते थे। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान एक्ट्रेस चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड एंबेसडर भी थी और इन दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया। बता दें, रॉय लक्ष्मी ने इस बात को कुबूल भी किया था कि वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ रिश्ते में थी और उन्होंने बताया था कि वह आपसी सहमति से अलग हुए थे। एक्ट्रेस ने कहा था कि, “इस रिश्ते को दाग या निशान की तरह है बताया जो लंबे समय तक नहीं जाएगा। मुझे यह सोचकर डर लगता है कि किसी दिन मेरे बच्चे मुझसे इसके बारे में सवाल ना करने लगें।”

रॉय लक्ष्मी से अलग होने के बाद साक्षी से की शादी

raai laxmi

बता दें, रॉय लक्ष्मी से अलग होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी धोनी से शादी रचाई थी। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई साल 2010 को देहरादून में शादी की थी। इस दौरान इनकी शादी में क्रिकेट दुनिया से जुड़े कुछ चुनिंदा मेहमान पहुंचे थे। शादी के 5 साल बाद साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी के घर बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम जीवा रखा गया। सोशल मीडिया पर जीवा की भी क्यूट से तस्वीरें वायरल होती रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button