राशिफल

राहु-केतु चलेंगे उल्टी चाल, किसको होगा फायदा, किसको होगी परेशानी? जानिए अपनी राशियों का हाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह समय के अनुसार अपनी राशि बदलता रहता है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु-केतु को पापी ग्रह माना जाता है। यह दोनों ही छाया ग्रह माने गए हैं। इनका अपना कोई अस्तित्व नहीं होता है। आपको बता दें कि राहु-केतु 21 सितंबर 2020 को उल्टी चाल चलेंगे। राहु मिथुन से वृषभ राशि में और केतु धनु से वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाला है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर इसका कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर यह परिवर्तन आपके लिए कैसा साबित हो सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जाने।

आइए जानते हैं राहु-केतु की वक्री चाल किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

वृषभ राशि वाले लोगों की किस्मत में सुधार आ सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। राहु-केतु का यह परिवर्तन सामाजिक क्षेत्र में आपको मान-सम्मान दिला सकता है। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी आमदनी बढ़ेगी। वाहन सुख मिल सकता है. पारिवारिक वातावरण सुख-शांति पूर्वक रहेगा।

सिंह राशि वाले लोगों को धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अचल संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने शत्रु को पराजित करेंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आप अपने कामकाज को मन मुताबिक सफल कर सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय शुभ रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों के सहयोग से आपको अपने कामकाज में अच्छा फायदा मिलेगा। आपका भाग्योदय होगा। किस्मत के सहारे आपको हर क्षेत्र में कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के संकेत बन रहे हैं।

तुला राशि वाले लोगों को नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। किसी पुरानी शारीरिक बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से सभी चिंता दूर हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। राहु-केतु का यह गोचर आपको सभी सुख-सुविधाएं प्रदान कर सकता है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय लाभदायक रहेगा। आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आप उन्नति की तरफ आगे बढ़ेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। आमदनी के स्रोत हासिल हो सकते हैं। जीवनसाथी से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।

मकर राशि वाले लोगों को आमदनी के नए स्रोत हासिल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। मित्रों की सहायता से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपको अपने कामकाज में शुभ फल की प्राप्ति होगी। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलने के संकेत बने हुए हैं। धन-धान्य और ऐश्वर्य में वृद्धि होगी।

मीन राशि वाले लोगों को अपने कामकाज का मनोवांछित फल मिलेगा। किसी यात्रा के दौरान आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। घर-परिवार का माहौल आनंददायक रहने वाला है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुत्र के सहयोग से आपको फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। समय के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। प्रेम जीवन उत्तम रहने वाला है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगो को अपने जीवन में बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। घर-परिवार की सुख-शांति भंग हो सकती है। किसी करीबी रिश्तेदार से वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। अचानक आपको धन हानि का सामना करना पड़ेगा, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। शत्रु पक्ष आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। किसी खास व्यक्ति से विवाद होने की संभावना बन रही है, जिसके चलते आप काफी हताश रहेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों को मित्रों से कष्ट मिलने की संभावना है। संतान की नकारात्मक गतिविधियों की वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। भाग्य का साथ ना मिलने की वजह से आपको कई क्षेत्रों में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपने गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहें। धार्मिक कार्यों की तरफ रुचि बढ़ेगी। आप कुछ लोगों की सहायता कर सकते हैं। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि वाले लोगों को काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। आप धन का लेनदेन करने से बचें अन्यथा आपको धन हानि होने की आशंका बन रही है। आय में कमी आ सकती है। खर्चे बढ़ेंगे। मन में किसी बात को लेकर अशांति बनी रहेगी। आंखों से संबंधित कष्ट उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा भंग होने की संभावना है।

कुंभ राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। पारिवारिक सुख की हानि होने की संभावना है। आपका मन किसी बात को लेकर काफी उदास रहेगा। ससुराल पक्ष से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विफल हो सकता है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button