राशिफल

चंद्रमा पर पड़ी राहु-केतु की छाया, किन राशियों की बढ़ेंगीं मुश्किलें, किसका समय रहेगा शुभ, जाने

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राहु-केतु को सबसे पापी ग्रहों की श्रेणी में रखा गया है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में इसकी स्थिति खराब है तो इसके कारण व्यक्ति के जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं, परंतु हर बार राहु-केतु व्यक्ति के लिए अशुभ नहीं रहतें हैं। इनकी शुभ स्थिति व्यक्ति के जीवन में सुधार ला सकती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्रमा पर राहु-केतु की छाया पढ़ रही है। जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ असर देखने को मिलेगा। आखिर इसका आपको कैसा फल मिलेगा? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

आइए जानते हैं चंद्रमा पर राहु-केतु की छाया पड़ने से किन राशियों का समय रहेगा बेहतर

मेष राशि वाले लोगों को पैसों के क्षेत्र में शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप अपनी सकारात्मक सोच से हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। आप कुछ नया काम आरंभ करने का विचार बना सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को नए प्रस्ताव हासिल होंगे। परिवार के हर मामले में आपके द्वारा दी गई राय कारगर साबित होगी। किसी बिगड़े रिश्ते को सुधारने में आप सफल रहेंगे। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग काफी खुश रहने वाले हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ राशि वाले लोगों को धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यदि आप कोई नया काम साझेदारी में आरंभ करते हैं तो इसका अच्छा फायदा मिलेगा। धन संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आपका उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी तरह की संपत्ति के मामले में आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो बेहतर साबित होंगे। आपका स्वभाव अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि वाले लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप हर क्षेत्र में सकारात्मक रिजल्ट हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी खासी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आपके व्यापार में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय शुभ रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने रुके हुए कामकाज निपटा सकते हैं। आप हर मामले में धैर्य और शांति से निर्णय लेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा वाले लोगों के वेतन में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। कला के क्षेत्र में रुचि रहेगी। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा।

तुला राशि वाले लोग किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। आप कुछ नेक काम करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आपको धन संबंधित मामलों में फायदा मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा फल मिलेगा। कामकाज में उत्पन्न हो रही बाधा दूर होगी। आप अपनी सकारात्मक सोच के साथ सभी कार्य पूरे करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय खुशियों भरा रहने वाला है। कारोबार में आपको बड़ा फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर होगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। किसी महिला मित्र के सहयोग से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में आपको सुधार देखने को मिल सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार से गिफ्ट मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय अनुकूल रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी मदद करेंगे। कार्यस्थल में पदोन्नति मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। घरेलू चीजों की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

आइए जानते हैं किन राशियों की बढ़ेंगीं मुश्किलें

कर्क राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन रह सकता है। चंद्रमा पर राहु-केतु की छाया पड़ने की वजह से आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। आप कोई भी बड़ा काम अपने हाथ में ना लें। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। भागीदारों की वजह से आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच-विचार करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि वाले लोगों को अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। आप अपने कामकाज के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें अन्यथा भविष्य में इसका अंजाम बुरा हो सकता है। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रुचि बढ़ेगी। कारोबार में कर्मचारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपनी सेहत के प्रति लापरवाही ना करें। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। धन का लेनदेन करने से बचना होगा।

धनु राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। अध्यात्म में आपका अधिक मन रहेगा। अचानक आपको काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान आप वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा चोट लग सकती है। नौकरी के क्षेत्र में साथ काम करने वाले लोग आपकी मदद करेंगे। किसी पुरानी योजना में आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु इसका आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आप अपने जीवन की सभी चुनौतियों के लिए पहले से तैयार रहें। विपरीत परिस्थितियों में आपको संयम और धैर्य बनाए रखना होगा।

मीन राशि वाले लोग अपने रुके हुए पुराने कामों में अधिक मेहनत करेंगे। धन के मामले में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। आप अपनी सकारात्मक सोच से सभी कठिनाइयों को दूर करने में सफल रह सकते हैं। आपको अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। बच्चों के व्यवहार से आप थोड़े निराश रहेंगे। लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button