राशिफल

वृषभ राशि में राहु का होगा परिवर्तन, जानिए किन राशियों को मिलेगा शुभफल, किसकी बढ़ेगी समस्या

23 सितंबर 2020 यानी बुधवार के दिन राहु का गोचर होने वाला है। राहु, वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु को एक क्रूर ग्रह माना जाता है। यदि इसकी स्थिति किसी व्यक्ति की कुंडली में कमजोर है तो इसकी वजह से जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है। राहु मानसिक और शारीरिक परेशानियां उत्पन्न करता है। राहु की स्थिति खराब होने के कारण भय भय उत्पन्न होता है और शत्रुओं में भी वृद्धि होने लगती है। आखिर राहु का राशि परिवर्तन आपकी राशियों पर कैसा असर डालने वाला है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं राहु का गोचर किन राशियों पर डालेगा शुभ प्रभाव

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए राहु का गोचर शुभ साबित रहेगा। वृषभ राशि में ही राहु का परिवर्तन होने वाला है। आप अपनी बुद्धिमानी और चतुराई से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो सकती है, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप हर मामले को अपनी बुद्धिमानी से समाधान कर सकते हैं। संतान की तरफ से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। चारों तरफ से आपको शुभ समाचार मिलने की संभावना है। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम आसानी से पूरे कर सकते हैं।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए राहु का राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा। आपकी राशि में राहु ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा, जिसकी वजह से आपकी आमदनी बढ़ेगी। आप इनकम के कई अच्छे स्रोत प्राप्त कर सकते हैं। धन का संचय करने में आप सफल रहेंगे। आप जोश और पराक्रम से भरपूर रहेंगे। आप अपने कामकाज की योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं। आपकी अधूरी इच्छाएं पूर्ण होगी। मानसिक परेशानियां समाप्त होंगी।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए राहु का राशि परिवर्तन बेहतर रहेगा। आपकी राशि में राहु दसवें भाव में गोचर करेगा, जिसकी वजह से नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। बड़े अधिकारी आपका पूरा साथ देंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन के लिहाज से राहु का यह परिवर्तन शुभ रहने वाला है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। पारिवारिक मतभेद दूर हो सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए राहु का परिवर्तन भाग्यशाली साबित होगा। आपकी राशि में राहु नवम भाव में गोचर करने वाला है। इस राशि वाले लोगों को भाग्य के बलबूते अच्छा फायदा मिल सकता है। आप सभी समस्याओं का हल आसानी से निकाल सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिल सकता है। कारोबार के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ जान-पहचान बढ़ सकती है। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर राशि वाले लोगों के लिए राहु का राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा। आपकी राशि में राहु पांचवे भाव में गोचर करने वाला है, जिसकी वजह से आपको प्रेम जीवन में सफलता हासिल होगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपको कार्य क्षेत्र में नए अधिकार मिल सकते हैं। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश होंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी। आप अपने कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे।

मीन राशि वाले लोगों के लिए राहु का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। आपकी राशि में राहु तीसरे भाव में गोचर करने वाला है, जिसकी वजह से आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत सफल होगी। कार्यालय में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आप अपने किसी काम में अच्छा रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कामकाज के प्रति आप पूरी तरह से ईमानदार रहेंगें।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों के लिए राहु का गोचर शुभ नहीं रहेगा। यह आपकी राशि में दूसरे भाव में गोचर करने वाला है, जिसके कारण आपकी वाणी में कटुता आने की संभावना बन रही है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। धन की स्थिति खराब होने की संभावना बन रही है। आप अपने शत्रुओं की वजह से काफी परेशान रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। आपको राहु की राशि परिवर्तन की वजह से काफी सावधान रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए राहु का परिवर्तन काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आपकी राशि में बारहवें भाव में राहु का गोचर होने की वजह से नौकरी के क्षेत्र में आपको बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। अचानक ट्रांसफर होने की संभावना बन रही है। आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों के लिए राहु का राशि परिवर्तन कष्टकारी रहने वाला है। आपकी राशि में राहु आठवें भाव में गोचर करेगा। आपको अपने जीवन में कई परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपकी सेहत खराब हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। घर-परिवार के लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। इस राशि वाले लोगों को धन हानि होने की संभावना बन रही है, इसलिए धन का लेनदेन करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए राहु का राशि परिवर्तन सामन्य रहेगा। आपकी राशि में राहु सातवें भाव में गोचर करेगा, जिसकी वजह से आपके स्वभाव में गुस्सा अधिक देखने को मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर कटुता उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आप अपनी मेहनत से अपनी आमदनी अच्छी बना सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अपने भागीदारों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करने से बचना होगा।

धनु राशि वाले लोगों के लिए राहु का राशि परिवर्तन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी राशि में राहु छठे भाव में गोचर करेगा, जिसकी वजह से आपको शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यस्थल में कुछ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रह सकते हैं। भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। आप कोई भी नया कारोबार करने से बचें। जमीन-जायदाद संबंधित मामलों में आपको समझदारी से काम लेना होगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए राहु का राशि परिवर्तन काफी कठिन रहेगा। आपकी राशि में राहु चौथे भाव में गोचर करने वाला है। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। किसी बात को लेकर आपका मन काफी बेचैन रहेगा। आप बेवजह का तनाव लेने से बचें। माता की सेहत खराब हो सकती है। गैर-कानूनी कामों से आपको दूर रहने की जरूरत है अन्यथा आपको किसी बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। धन के अभाव में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button