राशिफल

राम भक्त हनुमान इन 4 राशियों पर हुए मेहरबान, खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किस्मत देगी पूरा साथ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में बहुत शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर राम भक्त हनुमान जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और तरक्की के मार्ग हासिल होंगे। इस राशि के लोग हर क्षेत्र में अच्छी खासी कामयाबी प्राप्त करेंगे। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी राम भक्त हनुमान जी की कृपा

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर राम भक्त हनुमान जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके जीवन में कुछ अच्छा होने की संभावना नजर आ रही है। अधूरे काम पूरे होंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कामकाज के सिलसिले में नई योजना बन सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा नतीजा हासिल होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय उत्तम फलदायक रहने वाला है। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। राम भक्त हनुमान जी की कृपा से तकदीर का पूरा साथ मिलेगा। उन्नति के मार्ग हासिल हो सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपके गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। मित्रों की पूरी मदद मिलेगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कामकाज से जुड़ी हुई कोई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो सकती हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी।

मकर राशि वाले लोगों के ऊपर राम भक्त हनुमान मेहरबान रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। विषम परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। साझेदारी में अगर आप कोई व्यापार शुरू करते हैं तो यह समय बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों को उन्नति के नए मार्ग हासिल होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। राम भक्त हनुमान जी के आशीर्वाद से काफी लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति कर सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत पक्की है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार करें क्योंकि नुकसान होने की आशंका नजर आ रही है। आप अपना कोई भी कार्य अधूरा ना छोड़े। नौकरी के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता आपको काफी परेशान करेगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें।

वृषभ राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। आप अपनी चतुराई से कुछ कार्य सफल कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घर में किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। भविष्य को लेकर आप कुछ नहीं योजना बना सकते हैं। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। सफलता पाने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

मिथुन राशि वाले लोगों को विशेष चिंता का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। संतान की तरफ से दु:खद समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी मनोज यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए लोगों का किसी अधिकारी से वाद-विवाद हो सकता है, जिसके कारण उन्नति के मार्ग में बाधा उत्पन्न हो सकती है। मानसिक रूप से आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। बेकार का तनाव मत लीजिए। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। पिताजी की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों को कामकाज के सिलसिले में काफी सतर्क रहना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा। मेहनत के अनुसार लाभ की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु अनजान लोगों के ऊपर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है.

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने जीवन में सामान्य फल की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

धनु राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। अचानक बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में सकता है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। कार्यालय में किसी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका नजर आ रही है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है।

मीन राशि वाले लोगों को अपने जीवन में अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कुछ कामों में थोड़े प्रयास से सफलता मिलने की उम्मीद है। फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button