राशिफल

राम भक्त हनुमान संवारेंगे इन 3 राशियों का भाग्य, परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी आमदनी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर राम भक्त हनुमान जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और भाग्य में निखार आएगा। जीवन की परेशानियों से जल्द छुटकारा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा राम भक्त हनुमान का आशीर्वाद

मेष राशि वाले लोगों द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कम मेहनत में आपको अधिक फल की प्राप्ति होगी। राम भक्त हनुमान जी के आशीर्वाद से लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की पूरी सहायता प्राप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलने के प्रबल योग हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर राम भक्त हनुमान जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। धन लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। मित्रों की पूरी सहायता मिलेगी। किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बन सकती है। कारोबार में वृद्धि के योग नजर आ रहे हैं। निवेश संबंधित कामों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देगी।

कुंभ राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपको अपनी नई योजना का लाभ मिल सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। राम भक्त हनुमान जी के आशीर्वाद से व्यापार में लाभदायक स्थिति बन रही है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। धन हानि होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। सभी लोगों को एक साथ लेकर चलना होगा। कानूनी मामलों से दूर रहें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने खानपान में सुधार कीजिए। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी कष्टकारी नजर आ रहा है। आपके मन में भय, चिंता और तनाव देखने को मिलेगा। आप कोई भी जोखिम उठाने की कोशिश मत कीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। अचानक दु:खद समाचार मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन काफी हताश रहेगा। कुछ जरूरी कार्य विलंब होने की वजह से आपका मन काफी हताश रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कार्यों में मन बिल्कुल भी नहीं लगेगा। सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। स्थाई संपत्ति में वृद्धि होने के योग नजर आ रहे हैं। प्रॉपर्टी के कामों में लाभ मिलने की संभावना है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए।

सिंह राशि वाले लोगों का समय कठिन रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। प्रिय से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आपके ऊपर नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। आमदनी सामान्य रहेगी, इसलिए आप घरेलू खर्चों का बजट भी बनाकर चलें।

कन्या राशि वाले लोगों के शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में पिताजी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। सुख के साधन जुटाने में आप सफल रहेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

तुला राशि वाले लोगों को अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखना होगा। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग कीजिए। मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। नकारात्मक परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। कमाई के जरिए हासिल होंगे। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहने वाला है।

धनु राशि वाले लोगों को पैसों के लेनदेन में जल्दीबाजी करने से बचना होगा। आप किसी मनोरंजक यात्रा की प्लानिंग बना सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। मित्रों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। कारोबार में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। आप कोई भी जोखिम मत लीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा।

मकर राशि वाले लोगों को दुष्टजनों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपको हानि पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। अचानक दु:खद समाचार मिल सकता है। आमदनी बनी रहेगी। भाइयों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। निवेश संबंधित कामों में सोच-विचार करने की आवश्यकता है अन्यथा नुकसान हो सकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें।

मीन राशि वाले लोगों का समय थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा कष्टकारी साबित होगी। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी पूरी सहायता करेंगे। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। माता की सेहत में सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button