बॉलीवुड

सड़क का रिमेक बनाएँगे महेश भट्ट, 27 साल बाद बन रही इस सड़क में हो सकते हैं रणबीर-आलिया

मुंबई: बॉलीवुड को चमक -धमक की डनीयय कहा जाता है। इस दुनिया की हर बात निराली होती है। बॉलीवुड में आजकल ही नहीं बल्कि बहुत पहले से ही सबसे ज़्यादा चर्चा रिश्ते-नातों को लेकर होती रही है। बॉलीवुड के रिश्ते बहुत ही फ़ेमस हैं। बॉलीवुड के रिश्तों के बारे में कहा जाता है कि बॉलीवुड के रिश्ते और मुंबई की बारिश का कोई भरोसा नहीं होता है। बॉलीवुड में कब किसके रिश्ते बन जाए और कब कौन अलग हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। पिछले कुछ समय में बॉलीवुड में कई नयी जोड़ियाँ बनी हैं, तो वहीं कई जोड़ियाँ अलग भी हो गयी है।

जल्दी ही दोनो कर सकते हैं शादी:

बॉलीवुड में इस समय सबसे ज़्यादा चर्चा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रिश्ते की हो रही है। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि इन दोनो के रिश्ते की चर्चा हॉलीवुड में भी हो रही है। लेकिन आज हम यहाँ प्रियंका और निक के बारेमे नहीं बल्कि बॉलीवुड की सबसे नयी जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते के बारे में बात करने जा रहे हैं। आपको याद होगा कि कुछ दिनों पहले ही रणबीर कपूर ने यह स्वीकार किया था कि उन्हें आलिया भट्ट से प्यार है। जल्द ही दोनों शादी भी कर सकते हैं।

अभी से अनाउन्स हो गयी सड़क की रिलीज़ डेट:

अब ख़बर मिल रही है कि बॉलीवुड के निर्देशक और आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट अपनी ही 27 साल पुरानी सुपरहिट फ़िल्म सड़क का रिमेक बनाने जा रहे हैं। सबसे ख़ास बात यह है कि इस फ़िल्म में वह किसी और को नहीं बल्कि आलिया और रणबीर को लेने की बात चल रही है। हालाँकि सड़क फ़िल्म के रिमेक की घोषणा उन्होंने 2017 में ही की थी। लेकिन अब तक यह तय नहीं हुआ था कि इस फ़िल्म में कौन काम करेगा। सड़क फ़िल्म की रिलीज़ डेट भी अभी से अनाउन्स कर दी गयी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें यह फ़िल्म 2019 में 2 नवम्बर को रिलीज़ की जाएगीय। अहलंकि अभी तक फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू नहीं हुई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस फ़िल्म में रिलीज़ होने की जानकारी दी। अभी तक फ़िल्म के स्टार-कास्ट की कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन सम्भावना जताई जा रही है कि इस फ़िल्म में महेश भट्ट रणबीर कपूर और आलिया को ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इस फ़िल्म का निर्माण विशेष फ़िल्म्स के बैनर तले किया जाएगा। आज के 27 साल पहले 1991 में बनी सड़क में संजय दत्त और पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में थे।

रणबीर आलिया दिखाई देंगे ब्रह्मास्त्र में:

इस फ़िल्म में विलेन का किरदार सदाशिव अमरापुरकर ने निभाया था जो महारानी नाम के एक किन्नर की भूमिका में थे। बहुत काम लोग जानते हैं कि 1991 में आयी सड़क हॉलीवुड की फ़िल्म टैक्सी ड्राइवर का अनऑफ़िशियल रिमेक थी। संजू फ़िल्म की सफलता के बाद यह उम्मीद लगायी जा रही है कि इस बार बनने वाली सड़क में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को देखा जा सकता है। रणबीर और आलिया को आने वाली फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में देखा जाएगा। इस फ़िल्म की शूटिंग का शेड़्युल पूरा हो चुका है। पहले यह ख़बर उड़ रही थी कि पूजा भट्ट और संजय दत्त को दुबारा इस फ़िल्म में देखा जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button