राशिफल

राशिफल 1 जुलाई 2018 : आज के दिन बन रहा है बड़ा संयोग, ये 4 राशिवाले होंगे मालामाल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज रविवार 1 जुलाई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 1 July 2018.

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको किसी काम के लिए कर्ज स्वीकृति मिल सकती है। पुराना अटका पैसा प्राप्त होने से खुशी। स्वभाव का हठ आपको परेशानी में डाल सकता है। कुछ लम्बित कार्यो का शीघ्र ही समाधान होगा जिसके फलस्वरूप आप नयें कार्यो का शुभारम्भ कर सकते है। ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। पर्सनैलिटी में सुधार की कोशिश करेंगे। पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए काफी त्याग करने की जरूरत है। अधिक भावुकता के कारण मन परेशान रहेगा। सामाजिक सम्मान भंग न हो, इसका ध्यान रखिएगा। निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को खुश रखेंगी। पारिवारिक जीवन को पर्याप्त समय और ध्यान दें। आज जिद करने के बजाय समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा। यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा। कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा। दफ्तर में ज्यादा वक्त बिताना घरेलू मोर्चे पर दिक्कत खड़ी कर सकता है। अपने परिवार को इस बात का एहसास होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। कैरियर के क्षेत्र में आपकी इच्छा आकांक्षा पूरी होने का संकेत है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कार्यभार की अधिकता रहेगी। प्रबल लाभ की संभावना है। आपकी सफलताओं के साथ ही लोगों की अपेक्षाएं भी आपसे बढती जाएंगी। कोई नई लत लग सकती हैं, सावधान रहें। धार्मिक कार्यों से मन प्रफुल्लित रहेगा। आलस्य त्याग कर समय का सदुपयोग करेंगे। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। भाग्यवृद्घि के योग हैं। आज कुछ गोपनीय बातें पता चलेंगी। संतान संबंधी कार्यों में धन खर्च होगा। जीवनशैली में वैभव आएगा। मनोरंजक साधनों में वृद्धि होगी। परिवार में कलह की स्थिति न बने, इसके लिए आपको प्रयास करना होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में बड़ा लाभ होगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। मेहनत भी बहुत रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए आप हर संभव कोशिश कर सकते हैं। जितना धैर्य रखेंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है। किसी भी नये कार्यो में रूकावट पैदा हो सकती है। अतः आप इस समय नये कार्य को शुरू न करें। क्रोध को अपने उपर हावी न होंने दें अन्यथा बनी बनाई योजनाओं पर पीनी फिर सकता है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। राज्य से सम्मान प्राप्ति होगी। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। हालांकि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दिन होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान पहुँचेगा। आज के दिन आपके लिए कुछ विशेष हो सकता है। मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे। कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। किसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेहतर समय को याद करने लगेंगे।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। नई योजना बनेगी। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कोई नया कार्य शुरू होने के योग है। सामाजिक कार्यों से मान प्रतिष्ठा मेें लाभ होगा लेकिन आपसी विवादों से बचना ही हितकर रहेगा। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें।

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज नए सौदे कारोबार को मजबूती प्रदान करेंगे। समर्पण की भावना से काम में जुटे। युवाओं का ध्यान मौज-मस्ती पर रहेगा जानते-बूझते गलती कर बैठेंगे। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। आपको जरुरी कामों सफलता मिलेगी। किसी से किया हुआ विवाद सुलझ सकता है। आय व व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी। रूके हुये कार्यो में प्रगति होगी। महिलायें अपने जीवनपोयगी वस्तुओं की खरीदारी करेंगी। अतीत की उलझनों से छुटकारा मिलेगा जिससे आपके जीवन में एक नई उर्जा का संचार होगा। खर्च अधिक मात्रा में होगा। आपकी बातों से स्वजन सहमत न हों ऐसी संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका दिन सुकून भरा रहेगा, मनोरंजन व ज्ञानार्जन क्षेत्र में समय व्यतीत होगा। दूसरों को समझने के लिए दिन बहुत अच्छा है। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर-परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। धन का अधिक व्यय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। प्रतिस्पर्द्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है। धन लाभ और आनन्द की राह प्रशस्त होगी। श्रम का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा निखरेगी। करियर से सम्बन्धित नये विचार प्रकट होंगे। महिलायें आज सकारात्मक समय व्यतीत करेंगी।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। जरूरत में अपने ही सहयोग करेंगे। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें, इससे बेहतर होगा कि आप कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं। व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे। यात्रा प्रवास से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार आना तय है, लेकिन परिवार में किसी बच्चे की सेहत को चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ सकती है। किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप भविष्य को देखते हुए कुछ ऐसे काम करें जिससे आपको समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। वैसे तो, ऐसा समय अभी नजदीक नहीं है फिर भी थोड़ा-थोड़ा करने से आगे चलकर सुरक्षा निश्चित होगी। किसी परिचित से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है। कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावनाएं हैं और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। निवेश करने से पहले सोच समझ ले नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपनी जिंदगी में किसी ऐसे व्यक्ति के आने की उम्मीद कर सकते हैं, जो अच्छे के लिए आपके जीवन में बहुत कुछ बदल देगा। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। आज प्यार-मोहब्बत की नजरिए से आपका बेहतरीन दिन है। आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। आज के दिन आप को सतर्क रहने की आवश्यकता है धन की हानि हो सकती है। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत होगी।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। दौड़-भाग हो सकती है और उसका पूरा सकारात्मक फल आपको मिलेगा। पैसों का कोई मामला उलझा हुआ है, तो वह ठीक होने लगेगा। आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। लेकिन मध्याह्न के बाद आपके व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ सकती है। हाथ में आया अवसर गवां भी सकते हैं। आपके प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। चिंता रहेगी। आज निवेश शुभ रहेगा। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button