राशिफल

Rashifal: महीने का पहला दिन 4 राशियों के लिए रहेगा खास, खिल उठेगा भाग्य, पूरी होगी हर मनोकामना

जुलाई महीने के पहले ही दिन चार राशियों की मौज होने वाली है। हम आपको सोमवार 1 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें Rashifal 1 July 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आप तरोताजा महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कहीं से कोई अच्छी खबर मिलेगी। कुछ अवसरों का फायदा आपको मिलेगा। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता लेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ। आमदनी के साथ आपका खर्चा भी बढ़ सकता है। प्रवास या धार्मिक स्थल की मुलाकात करने का प्रसंग उपस्थित होगा। विदेश में रहते मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। कोई ऐसे काम की योजना सामने आ सकती है जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ सकती है ।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों की आज प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। पिता से व्यावसायिक मार्गदर्शन मिल पाएगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। अपने काम में पूरी सजगता रखें। पूंजी निवेश करना लाभदायी रहेगा। नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। ईमानदारी से आज किए कामों का फायदा आपको आने वाले दिनों में मिल सकता है। प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है ज्यादा तली हुई चीजें खाने से बचें वरना बीमार पड़ सकते हैं। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। किसी वाद-विवाद के कारण धन अधिक खर्च हो सकता है। आने वाले समय में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वालों की आज कानूनी मामलों में दखल देने से बचना होगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। आपके रूके हुए काम बन जायेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे। दोस्तों के बहुत से काम आपकी मदद से ही होंगे। आप दूसरों के लिए बहुत कुछ करेंगे। पुराना काम निपटाने और नया काम शुरू करने लिए अच्छा दिन है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि वाले आज किसी अपरिचित व्यक्ति के साथ वाद-विवाद बिल्कुल ना करें। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने जाएँ। आपका प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की ज़रूरत है। मानसिक स्वस्थता बनी रहेंगी। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे। धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। कुछ भी कहने के पहले विचार जरूर कर लें। पैसों के मामलों को सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको नौकरी में पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं। कामकाज बढ़ सकता है। अगर आप कामकाज के लिए जरूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं। कुछ जरूरी काम पूरे होने से मूड अच्छा रहेगा धीरे-धीरे समय में सुधार हो सकता है विदेशी व्यापार से जुडे़ लोगों को लाभ मिलेगा। आज आप जिसे अपनी भावनाएं बताना चाहते हैं, वह भी आपकी बातें समझ जाएगा। पुराने चहेते लोगों से मुलाकात होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं स्नेह आपको मिलेगा। लवमेट के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी। आपके मन में कुछ नए विचार आयेंगे। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिलेगी। अपनी छुपी हुई ताकत को बाहर लाने का यह सही समय है। आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें। रक्त संबंधी समस्याओं का ख्याल रखें। आपको दोस्तों के मामलों में पड़ने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। पारिवारिक समारोह और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए अच्छा दिन है। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। आपके दिमाग में पैसों को लेकर कोई प्लानिंग चलेगी। सेहत में गिरावट आएगी। परिवार की चिंता सताएगी। ऊं नम: शिवाय का जप करें और दूध का दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। धन लाभ का योग है। आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। आज किसी करीबी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानी कुछ कम हो सकती है। आपके कुछ काम भी पूरे हो सकते हैं। आपके ऊपर अधिक जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। कार्य में यश मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ होगा। यात्रा करने से बचें क्योंकि इसके चलते आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी से लाभ होगा। कामकाज में व्यस्तता भी ज्यादा हो सकती है। चीजें धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं। पैसे का निवेश सही जगह करेंगे। आज विषम परिस्थितियों में भी आपको साहस नहीं खोना है। गलत फैसलों से गड़बड़ हो सकती है।

आपने Rashifal 1 July 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 1 July 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 1 July 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : भोलेनाथ एवं माँ लक्ष्मी का ये उपाय करे एक साथ, कभी नहीं होगी धन की कमी

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button