राशिफल

राशिफल 10 मई 2018 : गुरुवार इन राशियों पर रहेगा माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद, बहुत होगा मुनाफा

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज गुरुवार 10 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अप्रत्याशित रूप से काफी खर्च हो सकता है। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरुरत नही है। ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएँ। उनके प्यार भरी मासूम सी मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को खत्म कर देंगी। आज अपना कीमती समय अपने पार्टनर को दें, आपके पार्टनर को आपकी जरूरत है। दिन की शुरुआत में परिवार में उदासीनता बनेगी। परन्तु शाम तक सब ठीक हो जाएगा। आपके जीवनसाथी के स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। अप्रत्याशित धन लाभ की संभावना अधिक है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य में हीनता रहेगी। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पायेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही परेशानी का हल मिल सकता है। करियर के लिहाज से यह दिन अनुकूल अवसर प्रदान करने वाला होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको पैसे की सही योजना बनाने का अच्छा नतीजा मिलने वाला है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कहीं से आश्चर्यजनक रूप से पैसा आयेगा, जिससे कि आप कोई बड़ा उधार चुकता कर सकेंगे। इससे बहुत बड़ी मानसिक शांति मिलेगी। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का मज़ा ले पाएंगे। इसके बात आप बहुत शान्त और तरोताजाा महसूस करेंगे। घरेलू कामकाज आपको ज़्यादातर वक़्त व्यस्त रखेंगे।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। आप धैर्य और संयम रखें। लंबित कार्य बनेंगे। वित्तीयपक्ष सुधरेगा। निजी संबंध सहायक रहेंगे। संगीत के प्रति आकर्षित रहेंगे। एजुकैशन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। दौड़-भाग हो सकती है और उसका पूरा सकारात्मक फल आपको मिलेगा। आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। पैसों का कोई मामला उलझा हुआ है, तो वह ठीक होने लगेगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप लोग कामों को निपटाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। कागजी काम निपट जाएगा। निवेश के मामले पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। जो लोग अपने करियर के बारे में सोच रहे हैं उनको आज वह अवसर मिल सकता है और वह अपनी करियर की शुरुआत कर सकते हैं। तकदीर की भूमिका अच्छी है और यह एक आशीर्वाद है, लेकिन तकदीर को जिन्दगी का आधार न बनायें जो कुछ आपकी मेहनत आपको दे सकती है वो कोई ओर चीज नहीं दे सकती। प्रेमी-युगल को कड़ी परीक्षा या विरोध के दौर से गुजरना पड़ सकता है। अनैतिकता से बचना होगा।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में थोड़ी समस्या आ सकती है, पर शीघ्र ही निदान हो जाएगा। पढ़ाई में मन कम लगेगा। खानपान की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम भरे फैसले न लें। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। आज नए काम शुरू न करें। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाईयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। फिर भी मध्याह्न के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। संवेदनशीलता में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको कुछ नयी जानकारी मिलेगी या अपने साथी की इच्छाओं और चरित्र के बारे में एक नई जानकारी मिल सकती है इसकी वजह से आपके रिश्ते में एक महत्वपूर्ण मोड़ आएगा। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन खर्चीली रहेगी। आप उन महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में रहेंगे जो आपके करियर या कामकाजी स्थिति को बनाने में आपकी मदद करेंगे। किसी भी चीज को छोटा न समझें, नए संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए लाभकारी होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है। आज आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। अध्ययन के प्रति रुचि पैदा होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। किसी महिला का सहयोग प्राप्त हो सकता है। मन शांत तथा प्रसन्न रह सकता है। नौकरी व व्यवसाय की स्थिति अच्छी है। आपको आपके मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा जिस पर आपका अधिकार हैं। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी। आत्मविश्लेषण एवं सांसारिक बातों के लिये अपने मन को अनुशासन देने सें आपको तनाव या चिंता से बाहर आने में मदद मिलेगी।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आएगा। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए समय शुभ है। आपके व्यवहार में आक्रामकता नजर आ सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। धन लाभ होगा। आज के दिन मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में आप डुबे रहेंगे। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा। अपनी महत्वपूर्ण योजनाएं या कार्य पूर्ण होने की तैयारी में होने से आप बहुत खुश होंगे। आराम की तलाश में छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। जीवन को बेहतर दृष्टि से देखेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अगर आपके सामने अच्छी अवधि के लिए भी कोई प्रस्ताव आता है तो भी आप उसे स्वीकार कर सकते हैं। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी। यदि कोई गुमराह हो रहा है, तो आप उस पर नजर रख सकते हैं। घबराएं नहीं, ध्यान से समझकर समय रहते अवसर का लाभ उठायें। कार्यस्थल पर आपको मुश्किल काम का सामना करना पड़ सकता है। शैक्षणिक स्तर पर नोट्स का आदान-प्रदान महत्वपूर्ण रहेगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। किसी भी कार्य को करने के लिए सोच-समझ कर निर्णय ले।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले ठण्डे दिमाग से सोचें। उत्साह और चौकसी का गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में मदद करेगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग दौड़ का फायदा मिलेगा। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। व्यापार में किसी से सहयोग मिल सकता है। लेकिन आप अपने और परिवार के आय-व्यय का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग पाने के लिए आपको अपने संबंध मधुर रखने होंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके दुश्मन आप को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। आपके अंदर मार्ग दर्शन करने की अपार क्षमता है जो आपको भविष्य में आगे बढ़ने में मदद करेगी। रुके हुए कार्यों को तेजी से निपटाएंगे, मधुर भाषा में बात करेंगे तो लाभ मिलेगा, आपके बिजनेस में लाभ होगा। आपका सोशल रिलेशन और अधिक मजबूत होगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। आप सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। आप अपनी मेहनत से आय के साधन में वृद्धि करने में सफल होंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। बेवजह के कामों में समय की बर्बादी न करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button