राशिफल

राशिफल 11 अगस्त 2018 : जानिए आज के दिन किस पर रहेगी शनिदेव की कृपा और किस पर रहेगी टेढ़ी नज़र

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज शनिवार 11 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 11 August 2018.

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज बड़ा लाभ होगा। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य में हीनता रहेगी। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पायेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा। आपके फैसले भी सही रहेंगे। कई अवसरों के लिए खुद को तैयार रखें।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके ग्रहों की दिशा बहुत ही शुभ नजर आ रही है। अचानक रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। कामकाज में अपनी लगन बनाये रखेंगे तो बहुत कुछ संभला रहेगा। आपको बिजनेस में अच्छा फायदा मिल सकता है। कुछ अलग करने की आदत आपको सफल बनाएगी आपके दुश्मन आप को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। आजीविका के कारण यात्रा होगी। कामकाज में तेजी आ सकती है। धार्मिक काम में मन लगेगा व दार्शनिक विचारों से प्रभावित होंगे। शांत व सहज रहने से लोग प्रभावित होंगे।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। आज आपको कार्य-सफलता और यश-कीर्ति मिलेंगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपके संबंधों में निकटता आंएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। अधिक विचार आप के मन को विचलित कर देंगे। मध्याहन के बाद मित्रों के साथ भेंट होगी और किसी मनोहर स्थल पर पर्यटन जाने की संभावना भी है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगी। आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे। अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। आज आप दूसरों को मुश्किल समस्याओं से बाहर निकले का रास्ता भी बताएंगे।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगें। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। आपके कार्य में किसी प्रकार की बाधा आ सकती है लेकिन आप अपना कार्य पूरा कर लेंगे।

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। जल्दबाजी से निर्णय न लें। व्यापार व कारोबार के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। आज आप ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। खुद पर भरोसा रखें। आज आप किसी अनुभवी से सलाह भी ले सकते हैं। कुछ दायित्वों को पूरा करने के लिए आपको कुछ समायोजन से अधिक करने की आवश्यकता हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। दोपहर के बाद आपको उत्साहजनक परिणाम मिल सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। आप वाणी की मधुरता रखे पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा, और वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज व्यवसाय में वृद्धि देखने को मिलेगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रायें भी हो सकती है। सामान्य लाभ होगा। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें आप बीमार पड़ सकते हैं। आज आपके द्वारा निर्धारित किए गए कार्य को पूर्ण होने से कोई रोक नहीं सकता। किसी से वाद विवाद भी हो सकता है लेकिन इसमें न उलझे। कोई ऐसे काम की योजना सामने आ सकती है। जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ सकती है। अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। अपने कामकाज ज्यादा बेहतर तरीके से करने की कोशिश करेंगे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज घर में धार्मिक कार्य हो सकते है। पढाई लिखाई में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है तथा आय में वृद्धि भी संभव है। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है। नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसाय करने वालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरी पेशा लोगों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बने रहें। लंबे प्रवास का आयोजन संभव बनेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त करेंगे। दिन के दौरान तेजी से घटने वाली घटनाओं में व्यस्त रहेंगे।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज परिवार के साथ यात्राएं हो सकती हे। कामकाज में अच्छा धनलाभ होगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा। और धन आपकी तरफ आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिन्दगी में दिक्कत पैदा करने की कोशिश कर सकता है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव हैं। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। समस्याओं का निराकरण होगा। व्यापार में प्रगति होगी। राजकाज से लाभ होगा। मानसिक रूप से आप मजबूत होंगे। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार को लेकर चल रही बातचीत एक नाजुक दौर में है, धैर्य रखें, और बहुत सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं। जो चीज आपके लिए शौक भर थी, वह भी धनोपार्जन का मार्ग बन सकती है, लेकिन वहीं धन आने का कोई पुराना और भरोसेमंद जरिया धीरे-धीरे अपना ठिकाना बदल लेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button