राशिफल

राशिफल 14 जून 2018: आज के दिन इन 4 राशिवालों को होगा फायदा, 4 राशिओं को होगा नुक्सान, पढ़ें राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज गुरुवार 14 जून का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 14 June 2018.

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज भूमि, जायदाद सम्बन्धी मामले में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा। सामाजिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। निर्माण कार्य से लाभ होगा। जब समय रहते आप सोच-विचार करते रहें तो, अब समय निकल जाने पर पश्चाताप करना भी जरूरी है। नए संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी, प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखी होगा। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। शत्रुओं और विरोधियों पर अंकुश रख सकते हैं। जरूरी कामकाज के लिए समय पर दौड़भाग करना जरूरी होगा।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको कोई लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप अपने काम में पूरी तरह से खरे उतरेगे। पारिवारिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। आस्था बढ़ेगी। आज आपको किसी से कोई गिफ्ट या फिर पैसे मिल सकते है। धन के नये स्त्रोत जुड़ सकते है। किसी पूर्व नियोजित कार्य अथवा कार्यक्रम में आपको शामिल होना बहुत जरूरी है। यदि आप सच्ची लगन से आज के दिन कोई भी काम करेंगे तो उसमें सफलता निश्चित रूप से आपको मिल जाएगी। आज आपको धन लाभ होने के पुरे पुरे योग बनते नजर आ रहे है। आज आप जो भी कार्य करे अपने दिमाग से सोच समझ कर करे दिल की कम सुने तो अच्छा रहेगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

गणेश जी कहते हैं परिवार और संतान के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पड़ेगा जो कि लाभप्रद रहेगा। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मजा ले पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। नयें लोगों को रोजी व रोजगार के नयें अवसर प्रदान होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। थोड़ा-बहुत विचार करके ही कोई फैसला करें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। फैसला लेने से पहले सोच विचार जरूर कर लें। बड़े कार्यों के लिए आज का दिन शुभ है। करिअर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्य दिन में सिद्ध हो जाएंगे। शाम में मायूसियां ही प्रबल होंगी। आज आपके पारिवारिक और शारीरिक स्वास्थ्य में कुछ बेहतर स्थिति पैदा होगी। किसी शुभ कार्य में आपका शामिल होना जरूरी होगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने शरीर को अच्छा कर सकते हैं परन्तु आपको सड़क किनारे तैयार होने वाले खाने से बचना होगा आप ज्यादा पानी, ताजे फल और सब्जियां लें। समयानुसार व्यायाम करें, टहलें योग भी आपके लिये लाभदायक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। गिफ्ट मिलने के योग हैं। सांसारिक सुख प्राप्त होगा।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। कार्यों में बेहतर परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। किसी से झगड़ा न हो जाएं इसका ध्यान रखें। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष आपके लिए मजबूत बना रहेगा। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे। अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने की कोशिश करें। आज मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है जिसके कारण मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। लोगों से मेलमिलाप बढेगा।

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। आज आपकों व्यवसाय में लाभ होंने के संयोग हैं। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। काम पर जाने से पहले मन पक्का कर लें। लाभदायक दिन है, इसलिए कोशिश करें और आगे बढें। अच्छे मौके आपका इंतजार कर रहे हैं। आपकी थकी और उदास जिंदगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे। आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कार्यस्थल पर पदोन्नति के आसार हैं। लेकिन आपको थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी क्योंकि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद पैदा होने की संभावनाएं भी प्रबल हैं। आज आर्थिक प्रयास असफल हो सकते हैं। काम के शॉर्ट कट से बचें। नींद की कमी थकान बढ़ा सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य इस समय अचानक आपके लिये मार्गदर्शक बनकर सामने आ सकता है। परिवार की बातों को सबसे साझा न करें। घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। सुख-साधन बढ़ेगा। अनुजों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी। अविवाहित लोगों को विवाह का कोई प्रस्ताव अचानक मिल सकता है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। स्वस्थ्य सम्बन्धी चिंताएं मन को विचलित और परेशान कर सकती हैं , सतर्क रहें और चोट चपेट से भी बचें। कारोबारियों के लिए उत्तम दिन है। कामकाज बढ़ सकते हैं। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।आज आपको अधिक विचारों के कारण मानसिक थकान से नींद नहीं आ सकती है और इसका आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। लेकिन शाम होने तक सेहत में सुधार होगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज मानसिक रूप से आप बहुत आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा। माता-पिता के आर्शीवाद का फल आज आपको मिलता नजर आएगा। आज आपके अच्छे काम के लिये सम्मान मिलेगा। आज आप अपने हालात के उजले पक्ष की ओर देखें और आप पाएंगे कि भाग्य बदल रहा है। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी, जिसके कारण मन में उद्वेग बना रहेगा। समाज और कार्यक्षेत्र में बड़े लोगों से सम्मान मिलेगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

गणेश जी कहते हैं आज रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। अधिक भावुकता मन को अस्वस्थ बनाएगी। अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे। पत्नी व पुत्र से सुख-शांति मिलेगी। आज जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता की उम्मीद आपके दिल और दिमाग में हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। धन का सुयोजित आयोजन कर पाएंगे। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। जो समस्याएं आएंगी, वे आपको कुछ न कुछ नया सबक देती जाएंगी।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका रूझान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा, यदि आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का विचार कर रहे है तो यह समय आपके लिए शुभ है। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाजी में कदम उठाने से बचें। विरोधियों से झड़प होगी। प्रेम के साथ-साथ प्रोफैशन पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य और आपके जीवनसाथी का मिजाज आपके दिन को नकारात्मक तौर पर प्रभावित कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी मित्र की सहायता से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों के बीच आपकी प्रशंसा होगी।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button