राशिफल

राशिफल 14 सितंबर : जानिये दुर्गा माता की कृपा और ग्रहों की चाल से सुधरेगा इन राशिवालों का हाल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज शुक्रवार 14 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 14 September 2018 day.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको ज्यादा भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक समस्या के हल में से मदद मिलेगी। जीवन शैली पर हो रहें खर्चो में कमी जरूरी है। कारोबार में अचानक लाभ मिलने के योग बनेंगें। आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। आपके लिए बेहतर होगा यदि आप किसी नए संबंध की ओर प्रतिबद्ध होने के पूर्व कुछ सोचें। चूँकि आपका समय अनुकूल है इसलिए आप सर्वश्रेष्ठ को चुनने के लिए उचित मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको किसी काम के लिए कर्ज स्वीकृति मिल सकती है। पुराना अटका पैसा प्राप्त होने से खुशी। स्वभाव का हठ आपको परेशानी में डाल सकता है। कुछ लम्बित कार्यो का शीघ्र ही समाधान होगा जिसके फलस्वरूप आप नयें कार्यो का शुभारम्भ कर सकते है। ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। पर्सनैलिटी में सुधार की कोशिश करेंगे। पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए काफी त्याग करने की जरूरत है। अधिक भावुकता के कारण मन परेशान रहेगा। सामाजिक सम्मान भंग न हो, इसका ध्यान रखिएगा। निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे। संयम को आज के दिन का मंत्र बनाने की गणेशजी सलाह देते हैं क्योंकि स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित कर सकते हैं। हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। ऋणभार में वृद्धि होगी। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीके से हल करने की कोशिश करें। प्रवास की अधिकता होगी। आपके लिए कल्पनात्मक सा समय है। इसीलिए रोमांस का आनंद लें, रोमांस में कल्पना लाना आपके लिए अच्छा होगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका परिवार आपके लिए सहायता का स्त्रोत होगा। वो आपकी हर प्रकार से मदद करने को तैयार रहेंगे। आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। स्वयंप्रयासों से राज्यपक्ष से अर्थ प्राप्ति संभव है। व्यवसाय में लाभ होने के आसार है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी। गणेश जी कहते हैं आज आपके परिवार की जरूरतें पूरी होगी। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। आज आपकी मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी। आपको मुश्किलें भी अवसर के रूप में दिखेंगी। मुश्किलों से लड़ने का आपका ये स्वभाव आपको जिंदगी में बहुत आगे ले जाएगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज के दिन आपको अपने स्वतन्त्र अस्तित्व को बाजू पर रखना होगा। आप अपना काम अच्छा बोल कर करवा सकते हैं। किसी बात को लेकर मन में उत्सुकता भी रहेगी। किसी व्यक्ति के साथ महत्वपूर्ण बातचीत भी हो सकती है। बेशक विलंब सही पर लाभ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके घर का परिवार उज्ज्वल तरह से चमक रहा है। आप अपने गुस्से पर काबू करें क्योंकि इससे आपका बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। साथी के साथ बिताए रोमांटिक क्षणों की यादों मे आज आप व्यस्त रहेंगे। रोजगार के क्षेत्र में वृद्धि तथा जीविका के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको कोई जरूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है, ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। बातों को दिल पर लेने की बजाय उनमे छुपी शिक्षा ग्रहण करें। अकेलापन खत्म होगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। क्रोध न करें और मन को शांत रखें। शारीरिक कष्ट कम होगा। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आस पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। दुष्ट व्यक्ति आप को हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए किसी से वाद-विवाद नहीं करें। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में उथल-पुथल रह सकती है, हालांकि बुद्धिमानी से फैसले लेने पर आप चुनौतियों से लड़ने में कामयाब रहेंगे। विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। आपके व्यवहार से आपको गलतफैमियां पैदा होंगी, शारीरिक कष्ट आपको आस्वस्थ बनाएंगे।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको आज सावधान रहने की जरूरत है। आप अपने प्रिय के रवैये के प्रति काफी संवेदनशील रहेंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी हो सकता है। आज आपको हल्के दर्द की शिकायत हो सकती है इसलिए यह अच्छा समय है जब आप बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार में तारीफ हासिल होगी। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कार्यस्थल पर आपको सफलता मिलेगी। आपके ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। व्यवसायिक प्रतिद्वंदी आज शांत रहेंगे। कार्यों में देरी होने की सम्भावना है। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय वर्ग से जुड़े हुए लोगों के लिए आज के दिन विदेश से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आपको इस अवसर का लाभ उठाने के लिए खुद को उसके अनुसार डालना होगा।आज के दिन आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। जोखिम लेने से बचे। संयम रखे आपको सफलता जरूर मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपकी सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। नौकरी-व्यवसाय के जगह भी साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा पैदा हो सकती है। संतान के संबंध में समस्या आएंगी। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। आज आप अपने सभी कामों को एक तरफ रख कर सिर्फ मौज-मस्ती करेंगे। आज आप ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। काम-काज से तनाव बढेगा। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। संतान संबंधी काम होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतू घर से दूर रहना पड़ेगा, जो आपको परेशान कर सकता है, कमजोर मनोबल के कारण लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का अभाव रहेगा। व्यवसाय या नौकरी पर सहकर्मियों की ओर से सहकार कम रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप कोई नया काम में बारे में सोच सकते है। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगा। आर्थिक लाभ के लिए प्रयासरत कार्यों में सफलता मिल सकती है। दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, समय का पूर्ण उपयोग करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का मधुर सहयोग मिल सकता है। धनागम के नए स्रोत बनेंगे, अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। आज आप खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करेंगे।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button