राशिफल

राशिफल 15 मई 2018: हनुमान जी की विशेष कृपा से इन 4 राशि वालों के सपने होंगे पूरे और होगा धनलाभ

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज मंगलवार 15 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 15 May 2018.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी सहायता कोई मित्र या रिश्तेदार करेगा, किसी धार्मिक स्थल पर जाने की सम्भावना है। व्यक्तिगत कार्यों में उलझेगे। आप निरंतर मेहनत और प्रयास से उन्नति की ओर बढ़ रहे हैं। नए लोगों से संपर्क से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में सफल होंगे। खर्चा बढ़ेगा लेकिन इसकी चिंता ना करें। आज आपका मन भटक सकता है और आप अपने जीवनसाथी व किसी और के बीच खुद को भावनात्मक तौर पर झुलता हुआ महसूस करेगा। किसी अजनबी व्यक्ति से नजदीकी न बढ़ाए। किसी घर में सदस्य से लड़ाई हो सकती है। प्रतिभा पर भरोसा रख कार्य करें।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन शुभ तथा अनुकूल होगा। कार्यालय में सहकर्मी तथा ऊपरी अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। दान करने का भाव बनेगा। विचारधारा में सकारात्मकता जन्म लेगी। आर्थिक पक्ष अच्छा होगा, भगवान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। स्नेहीजनो से भेंट-उपहार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपनी योजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक भावना एवं आस्था बढ़ेगी। जिससे पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में आप सक्रिय रह सकते हैं। लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास जारी रखेंगे। धैर्य के साथ समय व्यतीत होगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप की निर्णय शक्तिमजबूत होगी। दूसरों की देखा देखी न करें। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए। निवेश कर सकते हैं। नई तकनीक का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, आज आप उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो जल्द ही उस परेशानी से निजात मिल जाएगी और आप फिर से राहत की सांस ले सकेंगे। आज किसी भी कार्य को आप पूरी मेहनत से करें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

गणेश जी कहते हैं आज जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बनते काम बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आज आपके भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। व्यवसाय में किसी धोखेबाजी से बचने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें। अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझ कर करें। वो आपकी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीविका है। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज किसी मित्र के सहयोग से रुके कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी व रोजगार के अवसरो में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यवसायिक योजना को बल मिलेगा। किसी सम्बंधी से सहायता मिल सकती है। आज आपकी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी, सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा प्रदान करें। ऐसे दोस्तों के पास जाएँ, जिन्हें आपकी जरूरत है। परेशानियों के बारे में ज्यादा न सोचें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, ध्यान रखें। आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनैस करने वाले लोग बड़े सौदे करेंगे आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज पारिवारिक असयोग से मन व्यथित हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। व्यक्ति विशेष से धन लाभ की संभावना है। मध्याह्न के बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने का साहस आज न कीजिएगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा द्वारा लाभ होगा। प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। आज केजरीवाल दिन आप यदि किसी भी कार्य में हाथ डालेंगे तो वह कार्य अत्यंत लाभकारी साबित होगा। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। आप अपने काम को अधिक समय दे सकेंगे।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप किसी पुराने दोस्त या परिवार के साथ बाहर घुमने जाने या बातचीत का आनंद लेंगे। आपको अपने काम के लिए उन्ही तरीकों पर भरोसा करना चाहिए जो आपके लिए पिछले समय में लाभकारी रहें हैं। आज कोई नया प्रयोग शुरू करना ठीक नही होगा। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। व्यापार में अच्छे सौदे हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कर्ज संबंधी मामले निपटेंगे। किसी कला को सीखने में समय व्यतीत होगा। आज सावधान रहें। आपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजनाये बनाकर आपको नुक्सान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप आसानी से उन पर जीत हासिल कर पायेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति रहेंगी। लेकिन मन अशांत रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें। संतान से दूर रह रहे लोगों को आज अपने बच्चों से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा। आज यह समय आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा और आपकी पार्टनर आपसे बहुत संतुष्ट रहेगी।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता लेंगे। धन लाभ का योग है। कार्य में यश मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। पिता से व्यावसायिक मार्गदर्शन मिल पाएगा। अपने काम में पूरी सजगता रखें। पूंजी निवेश करना लाभदायी रहेगा। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कोई खास व्यक्ति करीब आने की कोशिश करेगा परंतु सीमाओं में रहकर आगे बढ़ें। आत्मचिंतन से समस्याओं का हल खोजें। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऐसी हर चीज से परहेज करें जिससे आपकी शक्ति नष्ट न हो। घर के लोग आपके खर्चीले स्वभाव की आलोचना करेंगे। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। कामकाज पर ध्यान की बजाय ज़्यादा सोशल मीडिआ का उपयोग आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कोई विशेष शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घरेलू समस्याएं बढ़ सकती हैं आपको परिवार अथवा साथी से राय मशवरा करके इनका निपटारा करने की कोशिश करनी चाहिए। अपने परिवार के हितों के खिलाफ काम न करें। कारोबार में वृद्धि होगी। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। नौकरी व व्यवसाय की स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव सम्भव है। किसी महिला का सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक रुप से आपमें आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। आज के दिन कुछ नया जज़्बा जागेगा। आपके अंदर का हौसला बढेगा। आपके अंदर ईमानदार और जिंदादिल प्यार में जादू करने की ताकत है। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने गुस्से पर काबू रखिए। जरूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है। सेहत से जुड़ी समस्याएँ परेशानी दे सकती हैं। कोई भी बड़ा मेहनती काम आप करने जा रहे हैं तो उस काम मे आप अपने दोस्तों की मदद ले सकते हैं।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button