राशिफल

राशिफल 15 सितंबर: शनि देव की टेढ़ी चाल से बदल जायेगी इन ४ राशिवालों की ज़िन्दगी, पढ़ें राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज शनिवार 15 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 15 September 2018 day.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी और व्यावसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आ सकती है। मन में तरह-तरह के विचार आ सकते हैं। प्रेम सम्बंधो को लेकर बात आगे बढ़ सकती है। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। सृजन व निर्माण की दिशा में सफलता प्राप्त करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। निवेशादि से लाभ होगा साक्षात्कार में सफलता तथा कार्य में रुचि बढ़ेगी। निवेश से लाभ होगा। भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

गणेशजी कहते हैं आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ निर्णय शक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखिएगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परिवारजनों का सहयोग अच्छा मिलेगा। आपको अनावश्यक भाग दौड़ और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नजदीकी लोगों से संबंध मधुर बनेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा करेंगे। मित्रों का सहयोग बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए मेहनत और परिश्रम के लिए उपयुक्त समय है। अच्छा करने के बाद भी आपको बुराई मिल सकती है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आपको ऐसी परियोजनाएँ शुरू करनी चाहिए जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लाएँ। आपके प्यार के जीवन में सुधार की संभावना है। माँ के साथ आपका रिश्ता अच्छा होगा यह आपकी बचत बढ़ाने का समय है। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। आज दूसरों की तरक्की तो देखकर अपने आप को हताश महसूस करेंगे, निराश न हो मेहनत का फल आपको भी अवश्य मिलेगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज के किए गए परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम होंगे, जिनसे मन में ग्लानि होगी। अविचारी निर्णय से गलतफहमियां खड़ी न हों, इसका ध्यान रखिएगा। अहंकार के भाव मन में न आने दें। काम में लापरवाही न करें। अपने शरीर और मस्तिष्क को फिर से ताजा करने के लिए कुछ तरीकों को खोजना बेहतर होगा।आपके नए मिले प्रेम में उत्साह और प्रेम आपको एक स्थिर संबंध प्रदान करेगा और आप इस पर लंबे संबंध के रूप में आँख बंद कर विश्वास कर सकते हैं।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप अपने जज्बातों पर काबू रखें तो बेहतर होगा। खुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आपको कुछ अच्छे कार्यों का नतीजा धन प्राप्ति या इनाम के रूप में मिल सकता है। व्यापारिक यात्रा आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फैसले करने में आपको खासी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। आज ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मध्यम फलदायी है। उत्साह एवं आपके चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में सहायक होंगे। आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा वरना दूसरे लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। अपनी जिंदगी के मुद्दों को लेकर आप बहुत भावुक हो रहे हैं लेकिन फिर भी अपने दिमाग को शांत रखें। आज केवल अपने काम से ही मतलब रखना उपयुक्त रहेगा। आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रहेगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की भी संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में विघ्न या विवाद होने की भी संभावना है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपको आज कुछ नयी वित्तीय योजनायें पता चलेंगी। अगर एक बार आप सोच समझकर कोई फैसला ले लें तो उसे कार्यान्वित करने में हिचकिचाएं नही। आज आपकी प्रेमी के साथ अनबन हो सकती है। अच्छे से मेहनत करें, लोगों को अपने काम के बल पर अपने तरफ आकर्षित करने का प्रयास करें, आप अपने काम की जिम्मेदारी को जरुर समझें। दोस्तों और बंधुजनों के साथ भी रिश्तों में खटास आने की संभावना है। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने पडेगें। नव ऊर्जा का संचार होगा। प्रयास सफल होगा। कारोबार की दिशा प्रगति है। कुछ मानसिक चिंता बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार में सामान्यता रहेगी। सामाजिक दायित्व का निर्वाह होगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। हर कार्य मनोबल से करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। परिजनों का व्यवहार अच्छा रहेगा। प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। आज आपको अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा। कार्यो में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। रुका धन वापस आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय निवेश से लाभ होगा। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। साक्षात्कार से सफलता मिलेगी। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक चिंता रहेगी। संतान द्वारा सहयोग होगा। आज आप को प्रियजन से उपहार मिलेगा। विरोधी परेशान करेंगे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते। समय का भरपूर लाभ लें, समय उत्तम है। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी निजी योजना को बल मिलेगा। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। आज अपने से छोटों की गलतियों को माफ करेंगे जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। अपने जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचें। रणनीति बना कर काम करने से शत्रु चारों खाने चित्त हो जायेंगे। गलत फैसलों से धन की हानि सम्भव है। व्यापारिक यात्रा की योजना बनेगी। शिक्षा में उलझन का योग है। आज संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग देंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आप उन लोगों से मिल सकते हैं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सके हैं। किसी भी कार्य में सोच समझकर आगे बढ़ें। भाई-बहनों के साथ प्यारभरा संबंध बना रहेगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। आज आप अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख दें। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज देखने को मिल सकता है। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाकात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button