दिलचस्प

बंदर का Video बनाना महिला को पड़ा भारी, स्कर्ट उठा करने लगा ऐसी हरकत, देखें Video

बंदर काफी हद तक इंसानों की तरह होते हैं। वे बड़े ही जिज्ञासु प्राणी हैं। अक्सर बंदरों और इंसानों का आमना सामना होता रहता है। इस दौरान दोनों के बीच प्यारे और मजेदार पल भी देखने को मिलते हैं। बंदरों के बारे में कहा जाता है कि ये बड़े शरारती होते हैं। आप ने भी कई बंदरों को इंसानों का सामान छीनकर भागते हुए देखा होगा। वहीं कुछ दुकानों पर फल-सब्जी भी चुराकर भाग जाते हैं।

बंदर ने महिला संग की नॉटी हरकत

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शरारती बंदर से मिलाने जा रहे हैं जिसे एक महिला के सामान में नहीं बल्कि कुछ और ही चीज में दिलचस्पी है। ये नॉटी बंदर एक महिला की ड्रेस ऊपर कर अंदर झाकने लगता है। फिर जो होता है वह बड़ा ही मजेदार है। महिला और बंदर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला घुटनों के बल बैठकर बंदरों का वीडियो बना रही है। पहले एक बंदर आता है और महिला के गले में लटके नेकलेस को छूकर देखता है। फिर दूसरा बंदर आता है। वह महिला की स्कर्ट को ऊपर उठाता है और अंदर ताका झांकी करने लगता है। बंदर की यह हरकत देख महिला की हंस छूट जाती है।

स्कर्ट उठा भाग गया बंदर

महिला की स्कर्ट में झांकने के बाद बंदर वहां से भाग जाता है। हालांकि महिला की हंसी बंद होने का नाम ही नहीं लेती है। उसे यकीन नहीं होता है कि उसके साथ एक बंदर ने ऐसी हरकत कर दी। यह पूरी घटना महिला के मोबाइल में कैप्चर हो जाती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर नेचर नाम के पेज ने साझा किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है ”सर आप क्या ढूंढ रहे हैं?’

इस वीडियो को देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘यह बंदर आपकी पूंछ ढूंढ रहा है।’ वहीं दूसरे ने कहा ‘वह ये देख रहा है कि आपके शरीर के फर कहां गायब हो गए।’ फिर एक लिखता है ‘पहले जिसने नेकलेस को छुआ था वह बंदरिया थी। वहीं जिसने स्कर्ट ऊंचा किया वह बंदर था।’ बस ऐसे ही और भी मजेदार कमेंट्स आने लगे।

यहां देखें बंदर का फनी वीडियो:


वैसे आपको बंदर और महिला का ये मजेदार वीडियो कैसा लगा?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button