बॉलीवुड

‘कुत्ते’ को शाहरुख़ बोलने से ऐश्वर्या को ‘आंटी’ कहने तक, इन 9 सितारों के बयानों से मचा था बवाल

फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारों की असल जिंदगी कुछ और ही होती है। जहां वे सुनहरे पर्दे पर खुशहाल दिखाई देते हैं तो वहीं पर्दे के पीछे इनकी जिंदगी में भी बवाल रहता है। बता दें, इंडस्ट्री से जुड़े ऐसे कई सितारे जिन्होंने अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण तहलका मचाया है। इतना ही नहीं बल्कि इनके बयानों के कारण फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई सवाल भी खड़े हुए। जहां इनका फिल्मी करियर थम सा गया तो कई बयानों के कारण विवाद का भी हिस्सा बने। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जिनके बयानों ने इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी थी।

amir khan

आमिर खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आमिर खान उस दौरान काफी चर्चा में रहे थे, जब उन्होंने एक ट्वीट में कहा था कि उन्होंने अपने कुत्ते का नाम ‘शाहरुख’ रखा है। इस ट्वीट के बाद फिल्म इंडस्ट्री में काफी बवाल मच गया था तो वहीं शाहरुख के फैंस ने आमिर खान को बुरी तरह लताड़ा था।

गोविंदा
फिल्म इंडस्ट्री के ‘हीरो नंबर वन’ कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता गोविंदा ने एक समय पर बॉलीवुड में राज किया है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह सिर्फ गिनी चुनी फिल्मों में ही नजर आते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने अपने बयान में कहा था कि बॉलीवुड में गेंगअप है जिसके कारण उनका कैरियर बर्बाद हो चुका है।

amir khan

सोनम कपूर
मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी एक बार अभिनेत्री ऐश्वर्या को सरेआम आंटी बोल दिया था, जिसके कारण कई दिनों तक बवाल चला था।

amir khan

aishwarya and abhishek

कंगना रनौत
अक्सर अपने बेबाक बयान से इंडस्ट्री में तहलका मचा देने वाली मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत को कंट्रोवर्सी क्वीन भी कहा जाता है। बता दें, कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दौरान भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई खुलासे किए थे जिसके कारण वह विवादों से भी घिर चुकी थी।

kangana ranaut

अनुराग कश्यप
अनुराग कश्यप भी एक ऐसे फिल्मेकर है जो अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। एक बार अनुराग कश्यप ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कुछ ऐसा बयान दे दिया था जिसके कारण में विवादों में घिर गए थे। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।

kangana ranaut

स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेस है और वह अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियां लुटती है। बता दें स्वरा भास्कर कई मौके पर ऐसे बयान दे चुकी है जिसके कारण उन्हें लगातार ट्रोल किया गया।

kangana ranaut

तापसी पन्नू
तापसी पन्नू का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दे तापसी पन्नू की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत से बिल्कुल नहीं बनती और दोनों को कई बार ‘केट फाइट’ करते देखा गया है।

kangana ranaut

इमरान हाशमी
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी को लेकर कहा जाता है कि वह कभी भी विवाद का हिस्सा नहीं बने। लेकिन एक समय पर उन्होंने करण जौहर के शो में ऐश्वर्या राय बच्चन को ‘प्लास्टिक’ कह दिया था जिसके बाद उनका नाम भी काफी चर्चा में रहा था। हालांकि बाद में उन्होंने इस मामले में सफाई पेश कर दी थी।

emran

करीना कपूर खान
बॉलीवुड की बेबो कहे जाने वाली मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान भी अक्सर विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहती है। वह कई बार ऐसे बयान दे चुकी है जिसके कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। वह जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में दिखाई देंगी।

karina

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button