राशिफल

राशिफल 21 मार्च 2023: आज 3 राशियों के आर्थिक संकट दूर करेंगे हनुमान जी, कमाई के खुलेंगे रास्ते

आज हम आपको मंगलवार 21 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 21 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज प्रेमियों के लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। साथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। आप उनके साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कमाई बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है. घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। भाई बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दूर संचार माध्यम से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपको किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं परंतु आप अपनी बुद्धि से उन्हें मात देंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में आपको सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आपको अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करने से भी बचना होगा, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपनी किसी भी जिम्मेदारी को नजरअंदाज मत कीजिए। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन बहुत बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। व्यापार में धन लाभ होने के योग हैं, जिससे आपके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। आज आपको किसी काम में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखें, इससे आपके सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को परेशान कर सकती हैं। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य आपको बहुत परेशान कर सकता है। अगर आपको सेहत से जुड़ी हुई कोई परेशानी है, तो आप डॉक्टर के पास जरूर जाएं, नहीं तो छोटी बीमारी बड़ी होते देर नहीं लगेगी। करियर से संबंधित फायदे होने की वजह से आर्थिक स्थिति सुधर सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। बिजनेस में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। काफी लंबे समय से अटकी हुई योजना सफल हो सकती है, जिससे आप बेहद खुश नजर आएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर नजर आ रहा है। कोई पुरानी बीमारी आपको काफी परेशान करेगी। जो लोग नौकरी करते हैं, उनको बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। सफलता के लिए आपको हर जोखिम उठाने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। आप लगातार मेहनत करते रहें, आपको इसका परिणाम जरूर प्राप्त होगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। आपकी अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने सामने आने वाली हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। आमदनी से ज्यादा खर्चे बढ़ सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है। कंपनियों में नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। कामकाज के सिलसिले में आप किसी पर भी ज्यादा भरोसा मत कीजिए। पैसों के मामले में आप किसी भी प्रकार की जल्दीबाजी ना करें। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको कुछ नया जानने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। विशेष रूप से यदि आप शेयर बाजार से जुड़ा हुआ काम करते हैं, तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज ऑफिस के किसी काम के चलते आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button