राशिफल

राशिफल 22 फरवरी 2023: आज इन 8 राशियों का उपलब्धियों से भरा रहेगा दिन, गणेश जी की बरसेगी कृपा

आज हम आपको बुधवार 22 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 22 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है, नहीं तो किसी से वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे इसलिए आपको संभलकर रहना होगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। साथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। माता-पिता के सहयोग से समाज में आप अपने जीवन में अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल करेंगे। आज आप कोई भी नया काम शुरू मत कीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा और उन्हें सफलता जरूर प्राप्त होगी। आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी मदद करेंगे, जिससे आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को भी बखूबी तरीके से निभाएंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। घरेलू कामों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जो आपकी चिंता के कारण बनेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। शादीशुदा लोगों का समय काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज बिजनेस करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। आपको भारी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए समय अच्छा रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यस्थल में अधीनस्थों का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। आप किसी प्रोजेक्ट में बिजी रहने वाले हैं। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। कारोबार करने वाले लोगों को बड़े सौदे करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका मुनाफा अच्छा रहेगा। हिसाब-किताब में कोई भी गलती मत कीजिए। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। विवाह योग्य लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बनी हुई है। कार्यस्थल का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बनाएंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आज आपको अपनी छवि का खास ख्याल रखना होगा। घरेलू जरूरतों की खरीदारी में कुछ ज्यादा ही खर्च हो जाएगा। नए नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। दोस्तों की मदद से अटके हुए काम पुरे हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अति उत्साहित होकर किसी भी काम को करने से बचना होगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने धन का कुछ हिस्सा शुभ कार्यों में भी खर्च करेंगे। आप अपनों से सामंजस्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि होने की संभावना बनी हुई है। आपको परिवार में अपने भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है, तो वह दूर हो जाएगी। कारोबार में आ रही परेशानियां खत्म होंगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन फलदायक रहेगा। आपकी शारीरिक क्षमताओं में इजाफा होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आज आप सबसे दूर होकर अपने आपके लिए वक्त निकाल पाएंगे। जीवनसाथी के साथ हंसी मजाक भरा थोड़ा समय व्यतीत कर सकते हैं। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। मानसिक खुशी का वातावरण बनेगा। कार्य क्षेत्र में आपको मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद और सहयोग से किसी काम में अच्छा फायदा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से काफी अच्छा रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपके लोकप्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। अगर कोई शारीरिक समस्याएं आपको लंबे समय से घेरे हुए थे, तो उनसे भी आपको छुटकारा मिल सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपकी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। मानसिक चिंता दूर होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। दोस्तों की मदद से बिगड़े काम बनेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आप अपने भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। ऑफिस के कुछ अधूरे मामले निपटाने में आप लगे रहेंगे। यदि आप सच्ची लगन से आज किसी भी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल रही है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। विद्यार्थियों को नए अवसर की प्राप्ति होगी। बड़े लोगों के सहयोग से आज नवीन व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी। संतान पक्ष से सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। आप अपनी मेहनत के दम पर अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। कुछ नए मौके आज आपको मिल सकते हैं। कमाई के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। आज व्यवसाय में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है, जिससे आपका मन चिंतित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button