समाचार

भले 100 मोदी या 100 शाह आ जाएं, 2024 में फिर कांग्रेस की सरकार होगी. – मल्लिकार्जुन खरगे

साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों शोरों से तैयारियां कर रही है। इस बीच पार्टी का एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाने और बड़ी-बड़ी डींगें हाकने का नाम भी तेजी से चल रहा है। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। इसमें उन्होंने सीधा देश के पीएम नरेंद्र मोदी पर निशान साधा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी पर साधा निशाना

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन गालैंड में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि साल 2024 में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनाएगी। इसमें कांग्रेस सरकार का नेतृत्व करेगी। इस तरह के दावे करते हुए वह कुछ ज्यादा ही जोश में आ गए और पीएम मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह को लेकर भी कुछ बातें सुना दी।

मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा “गठबंधन सरकार केंद्र में आएगी और कांग्रेस इसका नेतृत्व करेगी। हम लोकतंत्र और संविधान का पालन करेंगे। फिर चाहे 100 मोदी या फिर 100 शाह आ जाएं।” खरगे का यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस समर्थक जहां इसकी प्रशंसा कर रहे हैं तो वहीं भाजपा सपोर्टर्स इस पर हंस रहे हैं।

भाजपा पर लगाए लूटने के आरोप

वैसे इसके पहले भी खरगे ने एक रैली में भाजपा पर अटैक कर चुके हैं। तब उन्होंने भाजपा पर उनके सहयोगियों पर नगालैंड को लूटने का आरोप मड़ा था। उन्होंने कहा था कि बीते 20 वर्षों में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और बीजेपी ने नगालैंड को लूटा है। अब व्यक्त आ गया है कि जनता को न्याय प्राप्त हो। ऐसी सरकार कुर्सी पर बैठे जो जनता के लिए सच में काम कर सके।”

इतना ही नहीं खरगे ने ये तक आरोप लगाया था कि भाजपा की राजनीति का लक्ष्य नागाओं की स्वदेशी और अनूठी संस्कृति को समाप्त करना है। उन्होंने नगालैंड के लोगों से विनती की थी कि वे अपनी संस्कृति और ध्रुवीकरण और नफरत की राजनीति के लिए भाजपा के खिलाफ खड़े हो। बताते चलें कि ये सारी बयानबाजी 27 फरवरी को नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव का नतीजा है।

60 सदस्यों वाले इस विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी। वैसे भाजपा चुनाव से पहले ही अपना खाता खोल चुकी है। हुआ ये कि कांग्रेस उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया। इससे भाजपा उम्मीदवार की निर्विरोध जीत हो गई। वैसे आपको क्या लगता है साल 2024 में किसकी सरकार आएगी? भाजपा या कांग्रेस?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button