राशिफल

राशिफल 24 फरवरी 2023: आज 3 राशि वाले रहेंगे भाग्यशाली, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेंगे कई लाभ

आज हम आपको शुक्रवार 24 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 24 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खर्च से भरा रहने वाला है। घर के बढ़ते खर्चे आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। किसी कानूनी मामले में आपसे कोई चूक हो सकती है, जिसके बाद में आपको पछतावा होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है, जिसके साथ आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता से आप अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन लाभदायक साबित होगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आर्थिक मामलों में जीत मिलने से आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो समस्या का सामना करना पड़ सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण बनेगा। आपको शासन व सत्ता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से लोगों को हैरान कर देंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार अधिक होने के कारण अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि झेलना पड़ सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आपकी किसी मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में भी आपकी पूरी आस्था रहेगी। आप सभी को जोड़ने में सफल रहेंगे। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आमदनी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ की प्राप्ति होने की संभावना है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बात करनी चाहिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन कमजोर नजर आ रहा है। किसी पुराने रोग को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो वापस मिलने में कठिनाई होगी। घर परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की बात को ध्यान से सुनना होगा और उस पर अमल करना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य नजर आ रहा है। आप अपने दैनिक खर्च निकालने में सफल रहेंगे। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने का सोच विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। नेतृत्व क्षमता भी आज आपकी बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन और वेतन में वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी जिम्मेदारी भरा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने काम में लापरवाही ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको नए लोगों पर अत्यधिक भरोसा करने से बचना होगा। अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं, जिनसे आपको बचकर रहना होगा। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपको अपने करीबियों से मेल मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। कामकाज में चल रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपके कामों में वृद्धि होगी और धन का लेनदेन कर रहे लोग बहुत ही सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को करना नुकसानदायक रहने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको घरेलू मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको बड़ों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता हुआ नजर आ रहा है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। घर परिवार में किसी समस्या को धैर्य रखकर सुलझाना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। साथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी शानदार नजर आ रहा है। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। भाई बहनों से आपकी काफी नजदीकियां बढ़ेंगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। आप घर और बाहर को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। आपकी वह कोशिश सफल रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने में सफल रहेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। शादीशुदा जिंदगी में सुधार देखने को मिलेगा। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आप दिखावे के चक्कर में अधिक धन व्यय मत कीजिए, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आप नौकरी में भी अपनी बात अधिकारियों के सामने आसानी से रख सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन काफी मजबूत रहेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। अगर आपका कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है, तो उसमें जीत मिलेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य समय रहते पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यों को भी बल मिलेगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलने की संभावना है। यदि आप परिवार में किसी सदस्य से आज मदद मांगते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button