राशिफल

राशिफल 25 मई 2018 : इन 4 राशिवालों की आज होगी बल्ले बल्ले, होंगे बेहद भाग्यशाली, पढ़ें राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज शुक्रवार 25 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 25 May 2018.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज व्यावहारिक मामले निपटने में सफल रहेंगे। रचनात्मक कोशिशों के लिए भी दिन अच्छा है। अपनी भावनाएं किसी भी ढंग से जाहिर करने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। पुरानी समस्याएं निपट जाएंगी। मन में रोमांस को लेकर टेंशन हो सकती है। थोड़े सावधान रहें। आपके सामने काम का बोझ ज्यादा रहेगा। आर्थिक समस्या हो सकती है। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। आपके लिए समय ठीक रहेगा। आने वाले एक-दो दिनों में यात्रा होगी। करियर या परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पैसों के मामलों में सिर्फ वही कहें और करें, जिसके लिए आपका मन राजी हो।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज जिम्मेदारियां आपके काम में रुकावट बन सकती हैं। आज किसी को उधार पैसा न दें, नहीं तो वापस मिलने की संभावना कम ही है। कुछ कामों में आपको कन्फ्यूजन रहेगा। इस वजह से परेशान हो सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जिसके साथ आप पूरा जीवन बिताना चाहें। कोई भी फैसला लेने पहले एक बार विचार जरुर कर लें। आज आप किसी खास व्यक्ति के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। आज आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। आपका जीवनसाथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सकता है, लेकिन उनपर नाराज ना हो।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज मानसिक चिंताएं हावी हो सकती हैं इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। नए संबंध बनेंगे, जिनसे लाभ होने की भी पूर्ण संभावना है। हो सकता है कि किसी कारण से समय पर भोजन ना मिले। अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएं। झगड़े-विवाद से दूर रहें और शांति से दिन बिताने का प्रयास करें। आपके कार्यों की तारीफ होगी। ऑफिस में आपका सम्मान बढेगा। सेहत के मामले में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। करियर की दृष्टि से विशेष योगकारक समय रहेगा। पार्टी या पिकनिक का प्रोग्राम बन सकता है। व्यावसाय ठीक चलेगा। आवास से जुड़ी समस्या आपकी हल होगी।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी भी नई परियोजना पर काम करने से पहले आपको अच्छी तरह सोच समझ लेना होगा। आज के दिन आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती है इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। किसी मामले में नई शुरुआत होगी। आर्थिक स्थिति सुधारने के मौके मिलेंगे। जिस महत्त्वपूर्ण अवसर का इंतजार है, वह भी आपको मिलेगा। संतान से भी सहयोग मिलेगा। आपको आज काम काज ज्यादा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मदद मिलेगी। आपको नौकरी से संबध में एक अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी आपको आज मिल सकती है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आयात-निर्यात के कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है। अध्ययन और कला से जुडे लोग सम्मानित होंगे। आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम भरा अंदाजा लगाने या जोखिम भरा सौदा करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नहीं है। प्यार दरकिनार हो सकता है क्योंकि कुछ छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभरेंगे। आज जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट गायब हो जाएगी।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पार्टनर के बारे में ख्याल आज आपके प्रेम-संबंधों को गर्मजोशी से भर सकते हैं। आप के दुश्मन आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे। कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। धैर्य और सूझबूझ से काम करेंगे तो सब ठीक होगा। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा व्यापार में आज बहुत लाभ होगा। आपको पैसों की तंगी बिल्कुल नहीं रहेगी लेकिन अपने क्रोध पर नियंत्रण करें नहीं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगेǀ व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रह सकती है। जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे ǀ हालंकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें ,और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखेंǀ

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। आज अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। आपकी आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। आप पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। व्यवहार और कार्यक्रमों को लचीला रखें। किसी भी तरह के नए ऑफर के लिए तैयार रहें। पहले ठीक से विचार कर लें। कहीं अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज हरेक विषय के नकारात्मक पहलुओं का अनुभव होगा। थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। नौकरी- व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी की सलाह है। विदेशगमन के अवसर निर्मित होंगे अथवा विदेश में बसने वाले निकटस्थ सम्बंधियों के समाचार मिलेंगे। व्यापार में बेहतर सफलता मिलेगी। धन का निवेश सोच समझकर करें। आप की कार्य शैली को देखकर अधिकारी प्रभावित होंगे। संतान के साथ समय व्यतीत होगा जो सुखद रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के लिहाज से समय अच्छा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ विचार-विमर्श होगा। आपको मदद मिलेगी और काम समय पर पूरे होंगे। समय भी आराम से बीतेगा। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। युवा वर्ग उच्च शिक्षा के लिए बाहर जा सकते हैं। पैसों को लेकर कोई योजना बना रखी है, तो उसमें बदलाव हो सकता है। अचानक मिली किसी नई सूचना के कारण ऐसा हो सकता है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको रोजी व रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आएगी। आप आज काम और परिवार के बीच रस्साकशी में उलझे हुए महसूस करेंगे ऐसी स्थिति में शांत रहे तथा चीजों को अपनी गति से चलने दें। आपके पास बहुत काम बकाया है जैसी भी स्थिति हो आप यह सब काम प्रभावी तरीके से पूरा कर लेंगे। दूसरों की भावनाओं में नहीं बहें, अपने दिल की सुनें और आप सही राह पकड़ लेंगे। आपकी वितीय स्थिति उच्च रहेगी हालाँकि आपको लाभ के लिए जोखिम उठाने पड़ सकते है।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज नौकरी-धंधे में उन्नति या वेतन वृद्धि का मामला कुछ दिनों के लिए टल भी सकता है। ऑफिस में आप गुप्त रूप से होने वाले कामों में सक्रिय रहते हैं, तो चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है। थोड़े सावधान रहें। कोई असुविधाजनक स्थिति अचानक बन सकती है। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें। काम पर चीजें थोड़ी अजीब हो सकती हैं। आपको महसूस होगा कि सब कुछ आपके खिलाफ जा रहा है। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button