राशिफल

राशिफल 27 मार्च 2023: आज इन 4 राशियों के लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा दिन, महादेव की बरसेगी कृपा

आज हम आपको सोमवार 27 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 27 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपको पुराने कर्ज को वापस करने में कोई समस्या आ सकती है। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप अपने किसी अधूरे काम को पूरा कर लेंगे। आपको अपना पैसा समझदारी से खर्च करना होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपको भरपूर यश-सम्मान की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे कर लेंगे। अपने जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने बिजनेस को फैलाने के बारे में सोच विचार करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन की समस्याएं दूर होंगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। प्रेम जीवन में सकारात्मक विकास होगा। खानपान को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही मत कीजिए। कार्यस्थल परिस्थितियां अनुकूलता में रहेंगी। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने जीवन में सफलता मिलेगी। छोटे भाई बहनों के साथ आप खुशियों भरे पल व्यतीत करेंगे। घर के बड़ों की राय मानना आपके हित में होगा। बिजनेस के मामले में किसी अनुभवी की सलाह जरूर लीजिए। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अच्छा नजर आ रहा है। धन संबंधित परेशानियों का समाधान होगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर राम मिलेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। आपका कोई दोस्त आपकी परेशानी को सुलझाने में मदद करेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। मानसिक शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर परिवार में जो भी परेशानियां चल रही थी, वह दूर होंगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। प्यार करने वाले लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। आपको पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। बड़े अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अदालती मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। आपके धैर्य और दृढ़ता का आपके आसपास के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव होगा। आपके जीवन की हर समस्या दूर होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। आपको कई अन्य स्रोतों से लाभ की प्राप्ति होगी। दोपहर के बाद कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। महत्वपूर्ण फैसले लेने में सक्षम रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। कार्यालय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से ज्यादा फल मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। आप अपने सामने आने वाली हर मुश्किल का डटकर सामना करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। आप अपना काम तय समय में पूरा कर लेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। दूर रहने वाले संतान का शुभ समाचार मिलेगा। अपने से ज्यादा उम्र वाले किसी इंसान की और आप आकर्षित हो सकते हैं। आप अपने कार्य और परिवार के बीच संतुलन बनाकर रखेंगे। फिजूलखर्ची कम होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाकर रखेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज व्यापार करने वाले लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। लेखन में रुचि रखने वाले लोगों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। डेकोरेशन का सामान बेचने वाले लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। अगर आप किसी पुरानी बीमारी को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उससे भी छुटकारा मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यवसाय के क्षेत्र में बढ़ोतरी होती नजर आ रही है। नौकरी में अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही आपका वेतन भी बढ़ेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अपने शानदार प्रदर्शन से आप कोई बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। विदेश से नौकरी के लिए आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सुखद रहेगा। व्यापार में मन मुताबिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटकी योजना गति पर आएंगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप कोई नई गाड़ी खरीद सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। बेवजह के खर्चे बढ़ेंगे। जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बेवजह बहसबाजी हो सकती है, जिससे आपका बन काफी चिंतित रहेगा। आज आपको हर मामले में काफी संभलकर चलना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च करें, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। आज आप कोई भी निवेश ना करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button