राशिफल

राशिफल 5 अगस्त 2018 : आज के दिन इन 6 राशिवालों को बहुत होगा लाभ, 4 राशि को होगी परेशानियां

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज रविवार 5 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 5 August 2018.

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज क्रोध को वश में रखना आवश्यक है। धार्मिक कार्यों या यात्रा-प्रवास से भक्तिभाव प्रकट होगा और मन की अशांति दूर करेंगे। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर होगा। आज आपके संबंध में तनाव रहेगा। जिसका असर आपकी रोमांटिक जिन्दगी पर पड़ेगा। हर विषय पर साथी से बात करके व अपनी भावनाएं प्रदर्शित करके आप यह गलतफहमी दूर कर सकते हैं। आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परेशानी में आसानी से काम कर पाने की आपकी क्षमता सभी को प्रभावित करेगी।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर होगी। आमतौर पर आज आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है। कला कौशल में दखल बढ़ेगा। सृजनात्मक गतिविधियों में रुचि रहेगी। जमीन-जायदाद का बंटवारा आज आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। संतान सुख प्राप्त होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मित्रों से भेंट हो सकती है। परिवार में आपसी सहयोग रहेगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी आर्थिक योजना को बल मिलेगा लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज किसी असहाय की मदद करने से खुशी प्राप्त होगी। पेशेवर मोर्चे पर प्रयास सफल रहने की संभावना है बड़े रोजगार के अवसर आप का इंतजार कर रहे हैं ध्यान से इस बारे में सोचे और आपके पूर्ण संतुष्ट होने पर अपने करियर की दिशा परिवर्तित करे आज का दिन अपने विरोधियों को आमंत्रित करने एवं अपने बुनियादी ढांचे और अपनी ताकत को दिखाने का एक सही दिन है। इसकी वजह से आपके धुर विरोधी बोली से पहले ही हार जाएंगे या किसी परियोजना पर आप अपने हस्ताक्षर कर पायेंगे जो की आपके व्यवसाय को आगे की और ले जाएगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका वर्चस्व बढेगा। अधिकारियों से मेलजोल लाभदायी हो सकता है। युवाओं की जोखिम के कार्यों में रुचि बढेगी। मित्रमंडली का सहयोग मिलेगा। आपको दूसरों से ज्यादा खुद पर भरोसा रखाना चाहिए। रिश्तेदारों से भावनात्म सहारा मिल सकता है। भविष्य के बारे में बहुत बारिकी से विचार करना होगा। महत्वपूर्ण कामों में समय व्यतीत होगा। आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। नवीन वस्त्र आभूषण क्रय करने का मन बनेगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। अध्ययन में रुचि बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। परिश्रम का लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज हरेक विषय के नकारात्मक पहलुओं का अनुभव होगा। थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। नौकरी- व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी की सलाह है। विदेशगमन के अवसर निर्मित होंगे अथवा विदेश में बसने वाले निकटस्थ सम्बंधियों के समाचार मिलेंगे। व्यापार में बेहतर सफलता मिलेगी। धन का निवेश सोच समझकर करें। आप की कार्य शैली को देखकर अधिकारी प्रभावित होंगे। संतान के साथ समय व्यतीत होगा जो सुखद रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में भी सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में लाभ होगा तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। अडने के बजाय समझौतावादी नीति अपनाएं। बुजुर्गों की अनदेखी ठीक नहीं है। वाणी पर काबू रखें। जिसे चाहते हैं उसके साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यों को पूरा करने के संबंध में प्रयत्न जारी रखने से ही उन्हें पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। नौकरी-व्यवसाय में सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। थोड़े आप परेशान हो सकते हैं। आज का दिन चुनौती भरा भी हो सकता है।

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपकी वाणी आपके सफल जीवन का आधार है आपकी बातें लोगो का दिल जीत लेती है। स्वजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव रहेगा। आज थकान, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है। सामाजिक काम में आपको सफलता हाथ लगेगी। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएँ हैं।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको प्रयासरत्त क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा। आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छवि बनाएं। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। प्रॉपर्टी के सिलसिले में बात बनती नजर आएगी। आवश्यक दस्तावेज पूर रखें। आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा आप खुशी और उत्साह महसूस करेंगे। आप एक सामाजिक सभा या परिवार समारोह में भाग ले सकते हैं। पैसे कमाने के लिए आज नए-नए मार्ग आपको दिखाई देंगे। किसी भी मार्ग को चुनने से पहले बड़ों की राय जरूर ले।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी बुद्धिमत्ता और सहानुभूति को देखकर आपको पुरस्कार मिलेगा। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता आपकी धड़कनें बढ़ा सकती है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। व्यापार क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। मित्रों का सहयोग आपके साथ रहेगा। आज का दिन सिर्फ पारिवारिक दृष्टि से बल्कि वित्तीय मामलों में भी उत्तम रहने वाला है। आप अपने स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसका प्रभाव आपके ऊपर नकारात्मक रहेगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अगर आप अकेले हैं तो आपको आज अनेक प्रस्ताव मिल सकते हैं। वह व्यक्ति भी आज आपको प्रस्ताव भेज सकता है, जिससे आप आकर्षित रहे हैं पर निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। समय की प्रतीक्षा करें और किसी के प्रति आज गंभीर रूप से सोचने से बचें। आज आपका दिन मौज-मस्ती का है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चिंता से मुक्ति का अनुभव करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मक सूझ को निखार कर सकेंगे। आज महिला मित्रों से लाभ होना संभव है। मित्रों के साथ किसी प्राकृतिक पर्यटन स्थल पर जाने की योजना बन सकती है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपका जिन लोगों से किसी बात पर अनबन हुई थी आज उनसे आपके रिश्ते धीरे-धीरे अच्छे होने शुरु हो जायेंगे। इच्छित सफलता के लिए योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। लगातार भागदौड़ का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की पूर्ण आवश्यकता है, किसी से भी वाद-विवाद की स्थिति से बचें, इससे आपको नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में दिलचस्पी लेंगे और नए आईडिया पर वर्क करेंगे। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं उन को मुनाफे होंगे साथ ही उनको नए प्रोजेक्ट भी मिल सकते हैं।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी सकारात्मक सोच बहुत काम आयेगी। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमागी बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। आपका रवैया आपके लिए मुश्किल हालात खड़े कर सकता है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश मिले, नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। भागदौड़ भरी दिनचर्या और खान-पान में अनियमितता के चलते असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button