राशिफल

राशिफल 6 अगस्त 2018 : भोलेनाथ बरसायेंगे इन ४ राशिवालों पर अपनी कृपा, छटेंगे दुःख के बादल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज सोमवार 6 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 6 August 2018 day.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अपनी बातों को लेकर थोड़े जिद्दी रहेंगे। ये स्थिति आपको परेशानी में डाल सकती है। आप दोस्तों के किसी भी तरह के मामलों में पड़कर समय खराब न करें। अपने काम पर ध्यान दें। ज्यादा व्यस्त रहेंगे। हर तरह की मेहनत और कोशिशों के बावजूद कुछ न कुछ काम पेंडिंग हो सकता है। आपके मन में किसी न किसी चीज को लेकर संदेह भी रहेगा। अगर आप कही निवेश करने वाले हैं तो निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर एक बार विचार कर लें। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है, लेकिन इस काम को पूरा करने के लिए आपको सभी को साथ लेकर चलना होगा तभी सफलता मिलेगी।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आर्थिक मामलों में आपका साथ भाग्य पूरा साथ देगा। स्थापित कारोबार का विस्तार भी होगा। आज भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे और कुटुंबीजन, मित्र तथा सगे-सम्बंधी उसमें सहभागी बनेंगे। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे। भौतिक-सुख साधनों में खर्चा होने की संभावना, रोजगार में अच्छे आसार प्रसन्नता लाएंगे। पारिवारिक चिंताओं से मन ग्रसित रहेगा। आनंददायक प्रवास होगा। आपको संसाधन जुटाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त करना चाहिए इसी वजह से आपका रुतबा बरकरार रह पाएगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाकई पसंद करते हैं। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। आप माता-पिता को खुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नजरिए से चीज़ों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उन्हें आपकी परवाह, स्नेह और समय की आवश्यकता है। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। आज किसी कारण से निजी संबंधों में कटुता पैदा होने की संभावना है, व्यवसायिक यात्रा से लाभ होने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, बाहर खाने से बचें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका शांत और तनावरहित रहना बहुत फायदेमंद साबित होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। दूसरों की प्रगति को देखकर दुखी न हों, परिश्रम करें लाभ अवश्य होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता में कमी होगी। आज आप मानसिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। कई तरह के पूर्वाभास आपको हो सकते हैं। रूटीन लाइफ में कुछ बदलाव हो सकता है। किसी करीबी व्यक्ति का ट्रांसफर हो सकता है। पढाई में मन लगेगा। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का सेहत आपको चिंतित कर सकती है। प्रेम के पक्ष में बेहतरी नजर आ रही है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। माताजी की तरफ से लाभ होगा। गृह सजावट का कार्य हाथ में लेंगे। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। अपनी इच्छा के विपरित कार्य होने से क्रोध की अधिकता रहेगी। जोखिम के कार्यों को न करें। नुकसान हो सकता है। मेहमानों का आगमन होगा। पारिवारिक सुखों को भोगने का समय आ गया है। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। संबंधी आपके उदार स्वभाव का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज दूसरों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों से संपर्क करने की कोशिश जरूर करें, जो आप के लिए महत्वपूर्ण हैं। आज आप अपने घर में सुख-शांति की अपेक्षा कर सकते हैं। मेहमानों की आज आपके घर पर खूब खातिरदारी होगी और आप उनके साथ का खूब आनंद लेंगे। ऐसी सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते रहें आप को बहुत खुशी मिलेगी। आज कुछ ऐसी घटनाएँ आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप खुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको किसी बड़े काम को पूरा करने की जिम्मेदारी मिलेगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। आपका अधिकार बढ़ सकता है। दोस्तों और भाइयों की मदद से धन लाभ होगा। ऑफिस में बॉस का काम भी करना पड़ेगा। आपके लिए लोग कुछ न कुछ कहते रहेंगे, लेकिन आप सही रास्ते पर, ईमानदारी और मजबूती से आगे बढ़ें। आपको सफलता मिलेगी। जो भी नए मौके मिलते हैं, उनका फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। आमतौर पर लोग आपकी बात सुनेंगे भी और मानेंगे भी। आज थोड़ा सहनशील होना पड़ेगा, क्रोध करने से बनते काम बिगड़ सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज व्यावसायिक रूप से आपकी तारीफ होगी तथा आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। आपके द्वारा बनाई गई परियोजनाओं से अत्यधिक फायदा पहुंचेगा। शिखर पर पहुंचने के लिए आप इस समय हर संभव प्रयास करने की कोशिश करें अधिक लाभ होगा। घरेलू दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु आपकी महत्ता बढ़ेगी। मन पूरे दिन पूजा-पाठ में केंद्रित होगा। आज आपको चोरी की समस्या सता सकती है इसलिये अपनी चीजें संभाल कर रखें। कुछ कामों में फालतू के खर्चे भी हो सकते हैं। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को खुशी और दिली सुकून देगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप खुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। आज खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे। मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी। संबंध सुधारने की पहल करेंगे। परिणय चर्चओं में युवाओं को सफलता मिलने से खुशी होगी। आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पार्टनर के बारे में ख्याल आज आपके प्रेम-संबंधों को गर्मजोशी से भर सकते हैं। आप के दुश्मन आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे। कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। धैर्य और सूझबूझ से काम करेंगे तो सब ठीक होगा। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा व्यापार में आज बहुत लाभ होगा। आपको पैसों की तंगी बिल्कुल नहीं रहेगी लेकिन अपने क्रोध पर नियंत्रण करें नहीं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको संतान पक्ष से सुख मिलेगा। आज आपके लिए बहुत व्यस्त दिन है, आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल जाएगी। लंबा सफर करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। धन अधिक खर्च होने की संभावना है। आज अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button