राशिफल

राशिफल 6 मार्च 2023: महादेव की कृपा से 3 राशियों के सफल होंगे सारे काम, जीवन में आएंगी खुशियां

आज हम आपको सोमवार 6 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 6 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बेहतर साबित होगा। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती और मिठास आएगी। आज आप कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिसका भविष्य में आपको बेहतरीन लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आत्मविश्वास से मजबूत बने रहेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने के योग बने हुए हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों को लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपने कुछ अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आज आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे आपकी बेचैनी बढ़ेगी। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। कुछ लोगों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। कुछ जरूरी कामों में पिताजी की मदद मिल सकती है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। निजी मामलों पर भी नियंत्रण रखना होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बेहद अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। भौतिक सुखों को पाने के लिए खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्च का बजट बना कर चलना होगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा होगा। सेहत ठीक रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आज आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं लेकिन अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का आसानी से हल निकल सकता है। आप अपना हर कार्य बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। आपके वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। यदि आपके मन में कोई परेशानी चल रही है, तो वह आप अपने जीवनसाथी से शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। शिक्षा के मार्ग में चल रही समस्याएं दूर होंगी। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने कुछ लंबित कामों को भी पूरा कर सकते हैं। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना रहेगा, जिनसे आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। घर के बच्चों की तरफ से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कुछ व्यापारियों को अच्छा लाभ होने की संभावना बनी हुई है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। माता-पिता और बड़ों का आशीर्वाद लेने से आपके कामों में सफलता मिलेगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। छोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। इस राशि के शिक्षकों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने के योग हैं, जिससे आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका भाग्य प्रबल नजर आ रहा है। अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपको अपने कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। थोड़े प्रयास में लाभ मिलेगा। अगर आप कोई निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। दोस्तों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। पिता और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शाम के समय परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन काफी बेहतर साबित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज बिजनेस करने वाले लोगों को काफी सावधान रहना होगा। आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें, नहीं तो भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए संभलकर रहना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के प्रति सम्मान बनाए रखें। जल्दीबाजी में कोई भी कार्य करने से बचना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। अविवाहित लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button