राशिफल

राशिफल 7 अगस्त 2018 : हनुमान जी की आज बरसेगी कृपा इन 4 राशिवालों पर, बाकी होंगे परेशान

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज मंगलवार 7 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 7 August 2018.

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप अपने करियर में जो कुछ भी चाहते थे, वह सब कुछ आज आपके रास्ते में आएगा। चाहे वह प्रसिद्धि, पैसा या पद हो, आप अब सब कुछ पाने के लिए एक आदर्श स्थिति में हैं। आपके बच्चे अधिक साहसी होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज आपको आजीविका के क्षेत्रों मे भाग्यवश लाभ होगा। किसी संबन्धित व्यक्ति के साथ आज कोई जरूरी सलाह करने के लिए तैयार होगे। किन्तु नौकरी के क्षेत्रों मे किसी स्थानीय व्यक्ति के व्यवहार से परेशानी होगी। सेहत के लिए आज का दिन प्रतिकूल हो सकता है जिससे आप परेशान होगे। कुछ उपचार लेना पड़ सकता है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा। फिर भी कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। जहां तक संभव हो, बाहर खाना न खाएं। मध्याह्न के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। बिखरे काम समेटने में सफलता मिलेगी। छोटी-छोटी बातों में उलझने से तनाव बढ़ सकता है। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे। अस्वस्थ व्यक्तियों में सुधार होता दिखेगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। सहकर्मचारीगण आप को सहयोग देंगे। कार्यस्थल पर जल्दबाजी नुकसानदायी हो सकती है। सोच-समझकर निर्णय लें।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप गलत संगत वाले लोगों से दुर रहें। आपके जीवनसाथी का आपके प्रति प्यार सच्चा है। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी शुभ सूचना के मिलने से आप का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा लेकिन आपका रुखा बर्ताव घर का माहौल तनावपूर्ण बना सकता है। मित्रों के ऊपर धनखर्च हो सकता है, मगर यह लाभदायक होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत दिखाई देंगे। आपको दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसा आप दूसरों से अपने लिए चाहते हैं।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका दिमाग तेजी से काम करेगा। जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। व्यापार, धंधे में अच्छे लाभ के योग है। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद होंगे। रोमांस में कल्पना लाना आपके लिए अच्छा होगा। आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आज का दिन गृहस्थजीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। लेकिन सफलता पाने के लिए आपको औरों का मार्ग दर्शन करना होगा व उन्हें उत्साहित भी करना होगा। आज आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के अवसर बढ़ेंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आयात-निर्यात के कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है। अध्ययन और कला से जुडे लोग सम्मानित होंगे। आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम भरा अंदाजा लगाने या जोखिम भरा सौदा करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नहीं है। प्यार दरकिनार हो सकता है क्योंकि कुछ छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभरेंगे। आज जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट गायब हो जाएगी।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज मां पिता और बड़ों की आशीर्वाद लेने से आपके कामों में आपको जरुर सफलता मिलेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। कानूनी मामलों के वजह से आप बहुत परेशानी में पड़ सकते हैं। लेकिन आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं आप अपना काम आराम से करें। अपने रवय्ये को बहुत आलोचनात्मक न बनायें। लोगों की कमियां निकालने से पहले अपनी कमियों की ओर भी देख लें। अपनी सोच को किसी भी वजह से सिमित कर लेना ठीक नहीं होगा। आज आपको व्यवसाय में धन की प्राप्ति हो सकती है।

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप कार्यस्थल पर तनाव का अनुभव करेंगे। नए संपर्क कार्य क्षेत्र में सफलता दिलवाएंगे। आप किसी बात से मन ही मन डर रहे हैं। वर्तमान समय शांति पूर्वक बिताना होगा। गुस्से को काबू में रखें। रुके कार्य पूरे होंगे। विलासिता के सामानों पर खर्च बढ़ेगा। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने-पीने में ध्यान रखें। शारीरिक, मानसिक अस्वस्थता रहेगी। योग ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी। जीवन साथी के साथ व्यवहार में नम्र बने। संतान सुख की प्राप्ति संभव है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। बेहतर रहेगा कि आप थोड़ा योगाभ्यास करें। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें। वही करें जो आपको उचित लगता हो। आपके जीवन में कमियों की बजाय जो अच्छी बातें निहित हैं उन्हें देखें। आज नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। वाणी पर काबू रखें। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। आपको कुछ घटनाओं की तह तक जाना पड़ेगा। वर्तमान की कुछ घटनाओं के लिए वही पुराने कारण जिम्मेदार हैं। इससे आपकी इज्जत को काफी ठेस पहुंची है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। परिवार में धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रह सकता है। भाईबहन और मित्रों के साथ रखे मेलजोल बढ़ेगा। मन में नकारात्मक विचारों के कारण मन पर व्यग्रता छा सकती है। आज कुछ अधिक ही भावुकता का अनुभव हो सकता है। घर का वातावरण उग्र रह सकता है। आज बकाया वसूली के प्रयास करें क्योंकि वो धन आपको प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको सताएगी। दूसरों की नकल बिल्कुल ना करें। परन्तु विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। कुसंगति से बचें। लाभ कम और व्यापार में नुकसान ज्यादा हो सकता है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। आप के व्यवहार में मधुरता आएगी। कृषि कार्यो में निवेश आपको लाभ प्रदान कर सकता है। आय के क्षेत्र में सामान्य लाभ मिल सकता है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आज आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज थोड़ी सी मेहनत से ही पूरा फल मिलने की उम्मीद है। आज अपने से छोटों की गलतियों को माफ करेंगे जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने से घर में खुशहाली रहेगी।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके शरीर में थकान रहेगी। यात्रा-प्रवास स्थगित करने को सूचित करते है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। खान-पान पर भी संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। आध्यात्मिक काम में व्यस्त रहेंगे। आज धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा, अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कार्य को मन लगाकर करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकारक भोजन न लें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button