बॉलीवुड

रणबीर नहीं शाहिद कपूर की दीवानी थी आलिया भट्ट, रणबीर के दिल में इस हीरोइन ने बनाई थी जगह

लाइफ में हर लड़के का एक क्रश जरूर होता है। क्रश वह होता है जिसे देखकर ही दिल में घंटी बजने लगती है। जिसे हम मन ही मन बहुत चाहते हैं। सोचते हैं कि काश एक बार उससे मुलाकात हो जाए। कुछ प्यार भरे लम्हे उसके साथ बीता लें। बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं पर भी कई लोगों का क्रश होता है।

ऐसे में आज हम आपको उन अभिनेताओं से मिलाने जा रहे हैं जो पहले साधारण आदमी हुआ करते थे। तब उन्होंने बॉलीवुड की हसीनाओं को अपना क्रश बना लिया था। फिर जब वे मेहनत कर बॉलीवुड में हीरो बने तो उन हसीनाओं से मिलकर गदगद हो गए। उन्होंने सारेआम लोगों को बताया कि एक जमाने में वे इन हसीनाओं को दिल से चाहा करते थे।

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh)


दिलजीत दोसांझ पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सिंगर और एक्टर हैं। वे बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने अक्षय कुमार और करीना कपूर संग ‘गुड न्यूज’ फिल्म की थी। दिलचस्प बात ये है कि करीना कपूर दिलजीत की क्रश भी हैं। वे उन्हें बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में किस्मत का खेल देखिए कि उन्हें अपनी क्रश के साथ ही फिल्म करने का मौका मिल गया।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

रणबीर कपूर को बॉलीवुड का प्लेबॉय भी कहा जाता है। उनका इंडस्ट्री में कई लड़कियों से अफेयर रहा। इसमें कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर तक के नाम शामिल हैं।

हालांकि अब वे आलिया भट्ट के साथ शादी कर सेटल हो चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सब हसीनाओं से इश्क लड़ाने से पहले रणबीर का दिल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) पर आकर अटक गया था। वे छोटे थे तब से माधुरी को चाहते थे।

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana)

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड में लीग से हटकर फिल्में करना पसंद करते हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। वे शादीशुदा भी हैं। उनकी बीवी का नाम ताहिरा कश्यप है। आयुष्मान ने एमटीवी का रोडीज शो जीता था।

फिर वे विक्की डोनर फिल्म से बॉलीवुड में आए थे। आयुष्मान को अपने कॉलेज के दिनों से ही प्रीति जिंटा (Preity Zinta) बड़ी पसंद है। वह उन्हें अपना क्रश मानते हैं।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)

कार्तिक आर्यन भी बॉलीवुड में अच्छा काम कर रहे हैं। वे जल्द ही भूल-भुलैया 2 में दिखाई देने वाले हैं। कार्तिक आर्यन ने एक बार बताया था कि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) उनका क्रश है। एक फैशन शो में उन्हें करीना संग स्टेज शेयर करने का मौका मिला था। ऐसा होने पर वह खुद को बेहद भाग्यशाली मान रहे थे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra)

करीना कपूर खान बहुत डिमांड में है। सिद्धार्थ मल्होत्रा का क्रश भी वही हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि करीना उनकी पसंदीदा अभिनेत्री हैं।

जब वे कॉलेज के दिनों में थे तो करीना पर उन्हें क्रश था। वह हमेशा से उनसे मिलना चाहते थे। फिलहाल सिद्धार्थ फिल्म इंडस्ट्री में काफी अच्छा कर रहे हैं। इन दिनों वे अपनी शेरशाह फिल्म की को-स्टार कियारा आडवाणी से ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

इस लिस्ट में अभिनेत्री आलिया भट्ट का भी नाम शामिल हैं। आलिया ने भले रणबीर कपूर से शादी रचा ली हो। लेकिन जवानी के दिनों में उन्हें शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) पर क्रश हुआ करता था। बाद में जब आलिया बॉलीवुड में आई तो उन्हें शानदार फिल्म में शाहिद संग काम करने का मौका भी मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button