क्रिकेट

छुपे रुस्तम निकले धोनी, शादी से पहले की प्रेम कहानियों खुद किया खुलासा

क्रिकेट में असली फिनिशर वो माना जाता है, जो नॉटआउट रहते हुए टीम की जीत पक्की करता हो, इस मामले में अगर किसी खिलाड़ी का नाम सबसे पहले जेहन में आता है, तो वो नाम धोनी का है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्होने 33 रनों की नाबाद पारी खेली थी। टी-20 इतिहास में सबसे ज्यादा बार नॉटआउट रहने के रिकॉर्ड में धोनी ने कायरान पोलार्ड की बराबरी कर ली है। दोनों 105 बार नाबाद लौटे हैं। क्रिकेट के अलावा धोनी ऐसे शख्स हैं जिनके बारे में चर्चा चलती ही रहती है। उनपर फिल्म क्या बन गई धोनी की पर्सनल लाइफ के बारे में लोग खोदते ही रहते हैं। बीते दिनों धोनी की पर्सनल लाइफ पर फिर खुलासा हुआ है। फिल्म में जहां धोनी की एक गर्लफ्रेंड दिखाई गई थी। वहीं अब खुलासा हुआ है कि धोनी की शादी से पहले दो गर्लफ्रेंड थी।

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है। साल 2016 में फिल्म एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी में उनकी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प बातें सामने आई, हाल ही में एक और राज सामने आया है।

फिल्म के अलावा उनके फैंस महेंद्र सिंह धोनी के बारे में काफी कुछ पता है। धोनी ने साक्षी से लव मैरिज की थी। फिल्म में भी ये दिखाया गया था कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका थी, जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब धोनी की लव लाइफ से जुड़ा एक और दिलचस्प राज पता चला है, कि पत्नी साक्षी और प्रियंका से पहले भी धोनी की एक गर्ल फ्रेंड रह चुकी है। जिसका खुलासा धोनी ने खुद ही किया।

ये खुलासा तब हुआ जबचेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी सीएसके के एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे। उन्होने बताया कि साक्षी और प्रियंका से पहले उन्हें किसी और से भी प्यार था। महेन्द्र सिंह धोनी ने बताया कि स्वाति नाम की लड़की से उन्हें स्कूल में प्यार हो गया था, वो उनका पहली क्रश थी। ये बात साल 1999 की बात है, जब वो इंटर में पढ़ते थे। इसके साथ ही सभी जानते हैं कि धोनी को प्रियंका नाम की लड़की से भी प्यार हुआ,  जो सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। उस वक्त धोनी टीम इंडिया के साथ विदेशी दौरे पर थे।

बारहवीं के प्यार में क्या हुआ इसकी कहानी तो धोनी ही जानते हैं। प्रियंका उनकी शायद किस्मत में नहीं थी। वहीं साल 2008 में साक्षी की एंट्री धोनी की जिंदगी में हुई। साक्षी से उनकी मुलाकात कोलकाता के ताज बंगाल होटल में हुई थी। जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। उस वक्त साक्षी होटल मैनेजमेंट की इंटर्नशिप कर रही थीं। दो साल बाद साल 2010 में दोनों ने देहरादून के विश्रायंती गेस्ट हाउस में शादी कर ली।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button