अन्य

Video: 10 रू की पेप्सी, श्रद्धा कपूर सेक्सी, अपने लिए ऐसे शब्द सुन एक्ट्रेस ने किया ऐसा बर्ताव

बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। फिल्म में श्रद्धा के साथ अहम रोल में अभिनेता रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं। दोनों की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजर है। फिल्म के लिए श्रद्धा काफी मेहनत कर रही हैं।

हाल ही में अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन के लिए श्रद्धा कपूर इंदौर आई थीं। वहीं अब वे इस फिल्म के प्रमोशन के लिए गुजरात के अहमदाबाद पहुंची हैं। जहां फैंस की भारी भीड़ ने उनका शानदार स्वागत किया। इस दौरान भीड़ से लड़कियों के एक ग्रुप ने श्रद्धा को सेक्सी कह दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अहमदाबाद में कुछ लड़कियां अनोखे अंदाज में श्रद्धा कपूर की तारीफ़ कर रही हैं। लड़कियों से मिली तारीफ़ के बाद श्रद्धा के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। वे अपने लिए बोले गए शब्दों को सुनकर खिलखिलाकर हंस पड़ी। वायरल वीडियो में उन्हें सेक्सी कहा जा रहा है।

मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। अहमदाबाद में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची श्रद्धा फैंस की भारी भीड़ से घिरी हुई है। लड़कियों का एक ग्रुप उन्हें कुछ कहता है। इस पर श्रद्धा कहती है कि उनको माइक दीजिये प्लीज मुझे सुनना है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसके बाद माइक में कुछ लड़कियां कहती है कि, ’10 रूपये की पेप्सी, श्रद्धा कपूर सेक्सी’। यह सुनकर श्रद्धा कपूर हंसने लगती हैं। वहीं मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। श्रद्धा का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस दौरान श्रद्धा नीले रंग की डेनिम के साथ गुलाबी रंग के टॉप में नजर आईं।

फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

श्रद्धा के इस वीडियो पर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के भी मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि, ‘बात तो सही है’। एक ने लिखा है कि, ‘वाह क्या एक दम नई लाइन बनाई है’। एक यूजर ने श्रद्धा के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘ये लाइन अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही है’।

वीडियो को पोस्ट करते हुए वायरल भयानी ने कैप्शन दिया है कि, ’10 रुपये की पेप्सी, श्रद्धा कपूर सेक्सी’ अहमदाबाद मॉल में तू झूठी में मक्कार के प्रचार में उमड़ी भीड़’। एक यूजर ने कमेंट किया कि, ‘चार टायर वाली टैक्सी, तू लग रही सेक्सी’। एक ने लिखा कि, ‘ये 20 साल पुराना डायलॉग हो गया है। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि, ‘श्रद्धा कपूर सबसे प्यारी हैं’।

8 मार्च को रिलीज होगी ‘तू झूठी मैं मक्कार’

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 8 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फैंस ने इसके ट्रेलर को भी काफी प्यार दिया था ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button