मनोरंजन

लहंगा पहनकर लड़कियों से भी अच्छा नाचता है ये लड़का, ऐश्वर्या के गाने पर किया शानदार डांस – Video

डांस करना दिल और दिमाग को सुकून देता है। कई लोगों को डांस करने का शौक होता है। फिर भले वे अच्छा नाचे या बेकार। लेकिन डांस कर दिल को एक अलग ही लेवल की खुशी मिलती है। वहीं जो डांस नहीं करते, वे डांस देखकर भी अच्छा फील करते हैं। आमतौर पर लड़कियां लड़कियों वाले गानों पर नाचती है। उन्हीं की तरह डांस स्टेप्स दिखाती है। वहीं लड़के लड़कों वाले गानों पर थिरकते हैं।

लहंगा पहनकर ऐश्वर्या के गाने पर जमकर नाचा लड़का

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे लड़के से मिलाने जा रहे हैं जिसने लड़कियों वाले गाने पर डांस किया। दिलचस्प बात ये रही कि उसके डांस स्टेप्स और चेहरे के हावभाव लड़कियों से भी कई गुना बेहतर थे। ये लड़का ऐश्वर्या राय के पॉपुलर सॉन्ग ‘बरसों से मेघा बरसों’ पर नाचा। डांस के दौरान लड़के ने जींस और शर्ट के ऊपर ही लहंगा पहन लिया।

इस लहंगे को पहनकर लड़का पानी के फव्वारे के सामने ‘बरसों से मेघा बरसों’ पर जमकर नाचा। लड़की का गाना होने और लहंगा पहनने के बाव भी उसे कोई झिझक नहीं हुई। वह दिल खोलकर डांस करता रहा। अब उसका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। अच्छी बात ये रही कि लोगों ने उसे ट्रोल करने की बजाय उसकी तारीफ की। क्योंकि लड़के में सच में कमाल का टेलेंट है। वह बहुत अच्छे डांस मूव्स करता है।

प्रोफेशनल डांसर है लड़का

बता दें कि घाघरा पहनकर डांस करने वाले इस लड़के का नाम जयनील मेहता है। वह एक प्रोफेशनल डांसर है। कई स्टेज शो भी कर चुका है। वह इसके पहले भी मंच पर लहंगा पहनकर डांस कर चुका है। उसे डांस करने की प्रेरणा अपने दादा से मिली है। जयनील डांस के मामले में लड़कियों को कड़ी टक्कर देता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jainil Mehta (@jainil_dreamtodance)

इस वीडियो को खुद जयनील मेहता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। उन्हें इंस्टाग्राम पर एक लाख 47 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। यदि आप उनका इंस्टाग्राम अकाउंट खँगालोगे तो आपको ऐसे और भी कई वीडियोज देखने को मिल जाएंगे। इस वीडियो को देख लोग काफी हैरान भी है। एक लड़के के लिए इस तरह परफेक्ट लड़कियों वाले मूव्स करना कोई आसान बात नहीं है।

पहले भी दे चुका है ऐसी परफॉरमेंस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jainil Mehta (@jainil_dreamtodance)

यहां देखें लड़के की पूरी स्टोरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jainil Mehta (@jainil_dreamtodance)

वैसे आपको लड़के का स्कर्ट पहनकर डांस करना कैसा लगा?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button